- Home
- Entertainment
- Bollywood
- अजय देवगन की 6 बेस्ट ओपनर फिल्मों की लिस्ट, क्या 'दे दे प्यार दे 2' की होगी इसमें एंट्री
अजय देवगन की 6 बेस्ट ओपनर फिल्मों की लिस्ट, क्या 'दे दे प्यार दे 2' की होगी इसमें एंट्री
अजय देवगन की फिल्में ओपनिंग डे पर धमाकेदार कमाई करती हैं। अजय की दे दे प्यार दे 2 14 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। ऐसे में देखना खास होगा कि यह पहले दिन कितना कलेक्शन करेगी। इससे पहले देखते हैं अजय देवगन की टॉप बेस्ट ओपनर फिल्मों की लिस्ट..

सिंघम अगेन
साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'सिंघम अगेन' ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 43.70 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर और रणवीर सिंह जैसे एक्टर्स लीड रोल में हैं।
सिंघम रिटर्न्स
साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'सिंघम रिटर्न्स' ने भी ओपनिंग डे पर 32.09 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।
गोलमाल अगेन
'गोलमाल अगेन' साल 2017 में आई थी। यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। इसने रिलीज के पहले दिन 30.14 करोड़ रुपए कमाए थे।
रेड 2
अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' साल 2025 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने डे पर पर 19.71 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
टोटल धमाल
साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'टोटल धमाल' में अजय देवगन के अलावा भी कई एक्टर्स हैं। इस फिल्म में रिलीज के पहले दिन 16.50 करोड़ रुपए कमाए थे।
दृश्यम 2
'दृश्यम 2' साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 15.38 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
दे दे प्यार दे 2
'दे दे प्यार दे 2' 14 नवंबर साल 2025 को रिलीज हो गई है। ऐसे में देखना खास होगा कि यह रिलीज के फर्स्ट डे कितनी कमाई करेगी। हालांकि, ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि यह फिल्म ओपनिंग डे पर 7 से 9 करोड़ की कमाई करेगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

