दीपिका पादुकोण ने क्यों ठुकराई ये 6 फिल्में, 2 में सलमान खान थे लीड हीरो
दीपिका पादुकोण 40 साल की हो गई हैं। 5 जनवरी को कोपेनहैगन में जन्मी दीपिका बॉलीवुड इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से हैं। कई हिट फिल्में देने वाली दीपिका 2026 में कुछ बिग बजट फिल्मों में नजर आने वाली हैं। वे फिलहाल शूटिंग में बिजी हैं।

दीपिका पादुकोण ने रिजेक्ट की गई फिल्में
कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रही दीपिका पादुकोण ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में रिजेक्ट भी की हैं। आइए, जानते हैं आखिर दीपिका ने कौन सी फिल्में रिजेक्ट की और क्यों…
फिल्म रॉकस्टार
2011 में आई डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म रॉकस्टार के लिए दीपिका पादुकोण पहली पसंद थी, लेकिन डेट्स की समस्या के कारण उन्होंने फिल्म छोड़ दी। बाद में ये मूवी नरगिस फाखरी ने की। 60 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 108.7 करोड़ का बिजनेस किया था।
ये भी पढ़ें... दीपिका पादुकोण असली 'धुरंधर', अक्षय खन्ना-SRK भी उनके इस कारनामे के आगे बौने
फिल्म जब तक है जान
2012 में आई डायरेक्टर यश चोपड़ा की फिल्म जब तक है जान के लिए दीपिका पादुकोण पहली पसंद थी। हालांकि, दीपिका को ऑफर हुआ रोल ज्यादा दमदार नहीं लगा और उन्होंने काम करने से मान कर दिया। 50 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 235.66 करोड़ कमाए थे।
फिल्म धूम 3
2013 में आई फिल्म धूम 3 में कैटरीना कैफ वाला रोल पहले दीपिका पादुकोण को ऑफर हुआ था, लेकिन बिजी शेड्यूल के कारण वो ये फिल्म नहीं कर पाईं। डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य ने इस फिल्म को 100 करोड़ के बजट में बनाया था और इसने 556.74 करोड़ कमाए थे।
फिल्म प्रेम रतन धन पायो
फिल्म प्रेम रतन धन पायो के लिए मेकर्स सबसे पहले दीपिका पादुकोण के पास गए थे। दीपिका ने काम करने से मना कर दिया था। ऐसा कहा जाता है कि उनका कहना था कि सलमान की फिल्मों में हीरोइन के पास करने के लिए कुछ नहीं होता है। 2015 में आई सूरज बड़जात्या की फिल्म ने 432 करोड़ कमाए थे। इसका बजट 90 करोड़ था।
फिल्म सुल्तान
दीपिका पादुकोण को सलमान खान की फिल्म सुल्तान भी ऑफर हुई थी। उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया है। कहा जाता है कि दीपिका को लगा कि फिल्म में उनका रोल दमदार नहीं था। 2016 में आई डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने 90 करोड़ के बजट में बनाया था और मूवी ने 623.33 करोड़ कमाए थे।
फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी
डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए पहली पसंद दीपिका पादुकोण थी। हालांकि, वे दूसरी फिल्मों में बिजी थी और डेट्स इश्यू की वजह से फिल्म करने से मना कर लिया है। बाद में फिल्म आलिया भट्ट ने की। 100 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 209.77 करोड़ कमाए थे। फिल्म 2022 में आई थी।
ये भी पढ़ें... 2026 में नई हीरोइनों संग जमेगी सनी देओल-सलमान खान और इन 5 स्टार्स की जोड़ी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।