- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 2026-2027 में होगा दीपिका पादुकोण का जलवा, आ रही 6 जबरदस्त फिल्में-3 SRK के साथ
2026-2027 में होगा दीपिका पादुकोण का जलवा, आ रही 6 जबरदस्त फिल्में-3 SRK के साथ
दीपिका पादुकोण 40 साल की हो गई हैं। फिल्मों और बॉक्स ऑफिस पर उनका जलवा देखने लायक होता है। उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। ताजा जानकारी की मानें तो हाल ही में कई फिल्मों से निकाली गई दीपिका आने वाले समय में कई शानदार फिल्मों में नजर आएंगी।

फिल्म किंग
दीपिका पादुकोण एक बार फिर शाहरुख खान के साथ बॉक्स ऑफिस पर जलवा दिखाती नजर आएंगी। उनकी फिल्म किंग 2026 में रिलीज होगी। हालांकि, इसकी डेट अभी रिवील नहीं हुई है। इसके डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं।
फिल्म ब्रह्मास्त्र 2
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र 2 में दीपिका पादुकोण खास रोल प्ले करती नजर आएंगी। ये फिल्म दिसंबर 2026 में रिलीज होगी। इसके डायरेक्टर अयान मुखर्जी हैं। आपको बता दें कि फिल्म ब्रह्मास्त्र में दीपिका की छोटी सी झलक देखने को मिली थी।
ये भी पढ़ें... दीपिका पादुकोण ने क्यों ठुकराई ये 6 फिल्में, 2 में सलमान खान थे लीड हीरो
फिल्म AA22xA6
दीपिका पादुकोण साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म AA22xA6 में भी नजर आएंगी। फिलहाल इस मूवी की शूटिंग जारी है। एटली कुमार के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 2027 तक रिलीज होगी।
फिल्म टाइगर वर्सेज पठान
दीपिका पादुकोण यशराज फिल्म्स की मूवी टाइगर वर्सेज पठान में भी नजर आएंगी। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान लीड रोल में होंगे। ये 2027 तक आ सकती है। फिलहाल मूवी से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
फिल्म महावतार
दीपिका पादुकोण फिल्म महावतार का भी हिस्सा है। विक्की कौशल के लीड रोल वाली इस मूवी दीपिका एकदम डिफरेंट लुक और स्टाइल में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो ये मूवी 2027 तक रिलीज हो सकती है। इसके डायरेक्टर अमर कौशिक हैं।
फिल्म पठान 2
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान की सीक्वल पठान 2 में भी नजर आएंगी। यशराज फिल्म्स की इस मूवी पर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें... दीपिका पादुकोण असली 'धुरंधर', अक्षय खन्ना-SRK भी उनके इस कारनामे के आगे बौने
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।