दीपिका पादुकोण, एक जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्री, लेकिन एक समय था, जब वो डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। यहां तक कि उन्हें सुसाइड के ख्याल भी आने लगे थे। ऐसे में आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का जन्म 5 जनवरी 1986 को कोपेनहेगन (डेनमार्क) में हुआ था। दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण इंटरनेशनल बैडमिंटन प्लेयर हैं। ऐसे में वो दीपिका को एक बैडमिंटन प्लेयर बनाना चाहते थे। वहीं दीपिका भी रोज प्रैक्टिस करती थीं। उस समय दीपिका ने कई नेशनल चैंपियनशिप का हिस्सा लिया। इसके साथ ही उन्होंने कुछ सालों तक इन्होंने बेसबॉल भी खेला, लेकिन इन सारी चीजों में दीपिका का मन नहीं लगता था। उनके सपने कुछ और ही थे। दीपिका मॉडलिंग और एक्टिंग करना चाहती थीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दीपिका पादुकोण ने ऐसे किया बॉलीवुड डेब्यू

ऐसे में दीपिका ने एक दिन हिम्मत करते पिता को अपने सपने के बारे में बताया और वो भी मान गए। इसके बाद 2004 में दीपिका ने मॉडलिंग में कदम रखा। इसी के साथ ही वो कई एड फिल्म में भी काम करने लगीं। इसके बाद दीपिका को हिमेश रेशमिया के सॉन्ग में काम मिला, जिससे उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली। इसके बाद फराह खान ने जब दीपिका का यह सॉन्ग देखा, तो उन्हें फिल्म ओम शांति ओम ऑफर कर दी और यहीं से मिली दीपिका को असली पहचान। इस फिल्म के बाद उन्होंने कभी अपने करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद उन्हें कई फिल्म ऑफर होने लगी।

इस वजह से डिप्रेशन का शिकार हुईं दीपिका पादुकोण

फिर 2008 में फिल्म 'बचना ए हसीनों' की शूटिंग के दौरान दीपिका का दिल रणबीर कपूर पर आ गया। दीपिका, रणबीर के प्यार में इतनी दीवानी हो गईं कि उन्होंने अपनी गर्दन पर रणबीर कपूर के नाम का RK टैटू बनवा लिया। हालांकि, उनका यह रिश्ता लंबा नहीं चला और इस वजह से दीपिका डिप्रेशन में चली गईं। इस बात का खुलासा खुद दीपिका ने किया था।

दीपिका ने ऐसे किया डिप्रेशन का सामना

दीपिका ने डिप्रेशन के बारे में बात करते हुए कहा था, 'उन दिनों मैंने खुद को घर में बंद कर लिया था। मैं लोगों से मिलती थी। मैं सिर्फ सोती रहती थी, मुझे लगता था कि इससे मैं लोगों से बच जाऊंगी। उन दिनों मुझे कई बार सुसाइड के भी ख्याल आते थे। हालांकि, मैं अपने पेरेंट्स के सामने सब ठीक होने का दिखावा करती थी। फिर एक बार मेरे पेरेंट्स बेंगलुरु से मुंबई आए थे, लेकिन जब वो जाने वाले थे तब मैं रोने लगी। तब मेरी मां ने मुझे पूछा कि क्या हुआ, किसी ने कुछ कहा, लेकिन मुझे नहीं समझ आ रहा था कि मेरे साथ क्या हुआ है। तब मेरी मां ने मुझे डॉक्टर को दिखाया और मैंने भी मां की मदद से डिप्रेशन का सामना किया और धमाकेदार कमबैक किया।'

फिर कुछ सालों बाद दीपिका को संजय लीला भंसाली ने फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' ऑफर हुई। इस दौरान रणवीर सिंह उनके को-स्टार थे। दीपिका और रणवीर की पहले सेट पर दोस्ती हुई और फिर दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। लंबे समय तक डेट करने के बाद कपल ने साल 2018 में शादी कर ली। वहीं 8 सितंबर 2024 को दीपिका और रणवीर बेबी गर्ल के पेरेंट्स बन गए हैं।

और पढ़ें..

ऑडिशन में रिजेक्ट हो गए थे TV के राम, फिर कैसे 'रामायण' में भगवान बने अरुण गोविल