- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 2025 में रिलीज हुए इन 7 फिल्मों के सीक्वल, पहले दिन की कमाई में कौन नं. 1 तो कौन फिसड्डी?
2025 में रिलीज हुए इन 7 फिल्मों के सीक्वल, पहले दिन की कमाई में कौन नं. 1 तो कौन फिसड्डी?
एंटरटेनमेंट डेस्क. इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों की सीक्वल 'सन ऑफ़ सरदार 2' और 'धड़क 2' रिलीज हुई हैं। इन्हें मिलाकर अब तक 2025 में 7 हिंदी फ्रेंचाइजी फिल्मों के नए पार्ट आ चुके हैं। जानिए पहले दिन की कमाई में कौन फिसड्डी तो कौन नं. 1 रहा...

7. धड़क 2
पहले दिन का कलेक्शन : 3.35 करोड़ रुपए
यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई 'धड़क' की सीक्वल है। पहले पार्ट का डायरेक्शन शशांक खेतान ने किया था और ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर का इसमें लीड रोल था, जबकि सीक्वल में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की मुख्य भूमिका है। फिल्म की डायरेक्टर शाजिया इकबाल हैं। पहले पार्ट ने पहले दिन 8.71 करोड़ रुपए कमाए थे और इसका लाइफटाइम कलेक्शन 74.19 करोड़ रुपए रहा था।
6.मेट्रो... इन दिनों
पहले दिन की कमाई : लगभग 4.05 करोड़ रुपए
डायरेक्टर अनुराग बसु 2007 में रिलीज हुई 'लाइफ इन अ मेट्रो' का सीक्वल इस साल लेकर आए। पहले पार्ट ने पहले दिन करीब 87 लाख रुपए कमाए थे और इसका लाइफटाइम कलेक्शन 15.83 करोड़ रुपए रहा था। पहले पार्ट में धर्मेन्द्र, शिल्पा शेट्टी, केके मेनन, शाइनी आहूजा, इरफ़ान खान, कोंकणा सेन शर्मा, शरमन जोशी , कंगना रनौत, नफीसा अली, अश्विन मुश्रान और मनोज पाहवा जैसे कलाकार दिखाई दिए थे। सीक्वल में अनुपम खेर, नीना गुप्ता, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी, आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, फातिमा सना शेख, शाश्वत चटर्जी और दर्शना बनिक जैसे कलाकार नज़र आए हैं। इस फिल्म ने लाइफटाइम 53.66 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
5. केसरी चैप्टर 2
पहले दिन की कमाई : 7.23 करोड़ रुपए
अक्षय कुमार और आर. माधवन स्टारर इस फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया। फिल्म ने लाइफटाइम 93.28 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई 'केसरी' की सीक्वल है, जिसका डायरेक्शन अनुराग सिंह ने किया था। अक्षय कुमार स्टारर 'केसरी' ने पहले दिन 21.06 करोड़ रुपए कमाए थे और इसका लाइफटाइम कलेक्शन 154.41 करोड़ रुपए रहा था।
4. सन ऑफ़ सरदार 2
पहले दिन की कमाई : 6.75 करोड़ रुपए
अजय देवगन, मृणाल ठाकुर और रवि किशन स्टारर इस फिल्म का डायरेक्शन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है। यह 2012 में रिलीज हुई 'सन ऑफ़ सरदार' की सीक्वल है, जिसका निर्देशन अश्विन धीर ने किया था। पहले पार्ट में अजय देवगन के साथ सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त दिखाई दिए थे। फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन 10.72 करोड़ रुपए और लाइफटाइम कलेक्शन 105.03 करोड़ रुपए रहा था।
3.सितारे ज़मीन पर
पहले दिन की कमाई : 10.70 करोड़ रुपए
आमिर खान स्टारर इस फिल्म ने लाइफटाइम 165.27 करोड़ रुपए कमाए। आर. एस. प्रसन्ना ने फिल्म का निर्देशन किया है। यह 2007 में आई 'तारे ज़मीन पर' का दूसरा पार्ट है, जिसे आमिर खान ने खुद डायरेक्ट किया था। उस फिल्म ने पहले दिन 2.62 करोड़ रुपए और लाइफटाइम 61.83 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
2. रेड 2
पहले दिन की कमाई : 19.71 करोड़ रुपए
अजय देवगन स्टारर इस फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार गुप्ता ने किया है। फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 178.08 करोड़ रुपए रहा। यह फिल्म 2018 में आई 'रेड' की सीक्वल है। पहले पार्ट को भी राजकुमार गुप्ता ने ही डायरेक्ट किया था, जिसने 10.04 करोड़ रुपए और लाइफटाइम 103.07 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
1.हाउसफुल 5
पहले दिन की कमाई : 24 करोड़ रुपए
अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख समेत इस मल्टीस्टारर फिल्म का डायरेक्शन तरुण मनसुखानी ने किया है। फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 198.41 करोड़ रुपए रहा। यह फिल्म साजिद खान के निर्देशन में बनी 'हाउसफुल' का पांचवा पार्ट है, जो 2010 में आई थी। अक्षय कुमार और रितेश देशमुख स्टारर 'हाउसफुल' ने पहले दिन 10.00 करोड़ रुपए और लाइफटाइम 75 करोड़ रुपए कमाए थे।