वो साल जब धर्मेंद्र की 10 फिल्में हुई रिलीज, 6 ने की बंपर कमाई
1987 में धर्मेन्द्र की 10 फ़िल्में रिलीज़ हुईं, जिनमें 'हुकूमत' जैसी ब्लॉकबस्टर से लेकर 'इंसाफ़ की पुकार' जैसी फ़्लॉप फ़िल्में शामिल थीं। जानिए इन फ़िल्मों के बारे में और उनकी बॉक्स ऑफिस परफ़ॉर्मेंस।

Dharmendra's 1987 film releases : बॉलीवुड के एक्शन हीरो धर्मेन्द्र की विकिपीडिया के मुताबिक साल 1987 में 10 फिल्में रिलीज हुई थीं। इसमें से ज्यादातर फिल्में सुपरहिट या हिट साबित हुईं थीं। यहां इन मूवी की शॉर्ट डिटेल शेयर की जा रही है।
1987 में धर्मेंद्र की कुल 10 फिल्में रिलीज हुईं थी। इंसानियत के दुश्मन एक एक्शन मूवी थी। एआई द्वारा विकिपीडिया और दूसरे स्त्रोतों से जुटाई जानकारी के मुताबिक 1.75 करोड़ रुपए में बनी इस मूवी ने लगभग 3 करोड़ रुपए कमाए थे। इसमें धर्मेंद्र, राज बब्बर और शत्रुघ्न सिन्हा का लीड रोल था।
कोर्टरूम ड्रामा मूवी इन्साफ की पुकार में धर्मेन्द्र और जीतेन्द्र प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 2.00 करोड़ में बनी मूवी महज 1.12 करोड़ रुपए कमा पाई थी। ये डिजास्टर मूवी साबित हुई थी।
मेरा करम मेरा धरम भी एक कोर्ट ड्रामा मूवी थी, इसे बनाने में 1.70 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। रिलीज के बाद इसने 2.03 करोड़ की कमाई की थी।
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की सुपरहिट जोड़ी वाली मूवी जान हथेली पे 2.06 करोड़ में शूट हुई थी। रिलीज के बाद ये अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई थी। इसका कलेक्शन महज 1.87 करोड़ रुपए था।
1987 में बनी लोहा में धर्मेन्द्र ने इंस्पेक्टर अमर का किरदार निभाया था। इसमें शत्रुघन सिन्हा,मन्दाकिनी और अमरीश पुरी भी लीड रोल में थे। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक ये उस साल की नौवीं सबसे कलेक्शन करने वाली फिल्म बनी थी।
मर्द की ज़बान की कहानी रिवेंज पर बेस्ड थी। धर्मेंद्र, पूनम ढिल्लों, शक्ति कपूर और किमी काटकर के लीड रोल वाली ये फिल्म 1.70 की लागत से बनी 1.36 करोड ही कमा पाई थी।
दादागिरी में धर्मेंद्र के अलावा गोविंदा, रति अग्निहोत्री, पद्मिनी कोल्हाहपुरे लीड रोल में थीं। 1.72 करोड़ रुपए में बनी ये फिल्म हिट हुई थी। मूवी ने 2.78 करोड़ की कमाई की थी।
सुपरमैन हॉलीवुड से इंस्पायर कहानी वाली मूवी थी। इसमें उर्मिला भट्ट, बीरबल, बॉब क्रिस्टो - बॉब, धर्मेन्द्र और प्रीति गांगुली लीड रोल में थे।
हुकूमत की कहानी बदले पर बेस्ड है। धर्मेंद्र अपने पिता की मौत का बदला सदाशिव अमरापुरकर को मारकर लेते हैं। 2.60 करोड़ में बनी मूवी ने 5.80 करोड़ की कमाई की थी। ये 1987 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्मों में शामिल की जाती है।
वतन के रखवाले में धर्मेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती, श्रीदेवी, मौसमी चटर्जी, प्रेम चोपड़ा, शक्ति कपूर, कादर खान जैसे मंझे हुए एक्टर थे। 1.90 करोड़ में बनी फिल्म ने 4.02 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

