Dharmendra ने 7 मूवी में निभाया डबल रोल, जानें हिट हुई या फ्लॉप
धर्मेंद्र ने कई फिल्मों में डबल रोल निभाकर दर्शकों को चौंकाया है। यकीन से लेकर शहजादे तक, उनकी दोहरी भूमिकाओं ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया।

यकीन
साल 1969 में रिलीज हुई फिल्म यकीन में धर्मेंद्र ने राजेश और उसके हमशक्ल का किरदार निभाया था। यह एक थ्रिलर / सस्पेंस फिल्म थी और इसे लोगों ने खूब पसंद किया था।
समाधि
साल 1972 में रिलीज हुई फिल्म समाधि में धर्मेंद्र ने डकैत और उसके बेटा की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।
ज्वार भाटा
साल 1973 में रिलीज हुई फिल्म ज्वार भाटा में धर्मेंद्र ने दो जुड़वां भाई की भूमिका निभाई थी। यह फैमिली ड्रामा फिल्म हिट थी।
प्रतिज्ञा
साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म प्रतिज्ञा में धर्मेंद्र ने पुलिस इंस्पेक्टर और उसके बेटे का रोल निभाया था। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।
गजब
साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म गजब में धर्मेंद्र ने गांव का लड़का और उसके हमशक्ल की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म हिट थी।
जीने नहीं दूंगा
साल 1984 में रिलीज हुई फिल्म जीने नहीं दूंगा में धर्मेंद्र ने रोशन और राका का रोल निभाया था। यह फिल्म 1984 की 12वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।
शहजादे
साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म शहजादे में धर्मेंद्र ने जेल से छूटे अपराधी और उसका हमशक्ल की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

