12 महीने, 12 मूवी, इनमें 9 हिट, ऐसा था धर्मेन्द्र का वो साल!
सुपरस्टार धर्मेंद्र 7 दशक से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और अब तक 300 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। 1987 उनका वो साल था, जब उनकी 12 फ़िल्में आई थीं और इनमें से 9 हिट साबित हुई थीं। देखें उनकी इस साल की फिल्मों की लिस्ट…

1.इंसानियत के दुश्मन (हिट)
रिलीज डेट : 2 जनवरी 1987
राजुकुमार कोहली निर्देशित इस फिल्म में धर्मेन्द्र के साथ शत्रुघ्न सिन्हा, राज बब्बर, डिंपल कपाड़िया, स्मिता पाटिल, अनीता राज, सुमित सैगल और अमजद खान जैसे कलाकारों की अहम् भूमिका थी।
2.लोहा (हिट)
रिलीज डेट : 23 जनवरी 1987
राज एन. सिप्पी ने फिल्म का डायरेक्शन का किया था और धर्मेन्द्र के साथ शत्रुघ्न सिन्हा, माधवी, अमरीश पुरी, करण कपूर और मंदाकिनी जैसे कलाकार भी नजर आए थे।
3.दादागिरी (हिट)
रिलीज डेट : 30 जनवरी 1987
धर्मेन्द्र के साथ इस फिल्म में गोविंदा, पद्मिनी कोल्हापुरे,रति अग्निहोत्री और अमरीश पुरी जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन दीपक शिवदासानी ने किया था।
4.हुकूमत (सुपरहिट)
रिलीज डेट : 27 मार्च 1987
इस फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा हैं। फिल्म में धर्मेन्द्र के साथ शम्मी कपूर, रति अग्निहोत्री, स्वप्ना, गोगा कपूर और सदाशिव अमरापुरकर जैसे कलाकार भी नज़र आए थे।
5. आग ही आग (ब्लॉकबस्टर)
रिलीज डेट : 3 अप्रैल 1987
धर्मेन्द्र के अलावा इस फिल्म में मौसमी चटर्जी, शत्रुघ्न सिन्हा, चंकी पांडे, नीलम, ऋचा शर्मा, शक्ति कपूर और डैनी डेन्जोंगपा जैसे कलाकार अहम् रोल में दिखे थे। फिल्म के डायरेक्टर शिब्बू मित्रा थे।
6.इंसाफ कौन करेगा (हिट)
रिलीज डेट : 10 जुलाई 1987
सुदर्शन नाग के फिल्म का निर्देशन किया था और इसमें धर्मेन्द्र के साथ रजनीकांत, जया प्रदा, माधवी, शक्ति कपूर, अमरीश पुरी और प्राण जैसे कलाकार भी नज़र आए थे।
7.मेरा करम मेरा धरम (फ्लॉप)
रिलीज डेट : 10 जुलाई 1987
धर्मेन्द्र के साथ मौसमी चटर्जी, योगिता बाली, श्यामा, राज मेहरा, शशिकला और जॉनी वॉकर की भी फिल्म में अहम् भूमिका थी। फिल्म का डायरेक्टर दुलाल गुहा ने किया था।
8.वतन के रखवाले (हिट)
रिलीज डेट : 14 अगस्त 1987
टी. रामा राव ने फिल्म का निर्देशन किया था। इस फिल्म में धर्मेन्द्र के अलावा अशोक कुमार, सुनील दत्त, मिथुन चक्रवर्ती, श्रीदेवी, मौसमी चटर्जी, पुनीत इस्सर, प्रेम चोपड़ा और कादर खान जैसे कलाकारों ने भी अहम् भूमिका निभाई थी।
9. मर्द की जुबान (हिट)
रिलीज डेट : 14 अगस्त 1987
धर्मेन्द्र, जैकी श्रॉफ, पूनम ढिल्लन, किमी काटकर, तनुजा, राज किरण और नवीन निश्छल जैसे कलाकार इस फिल्म में नज़र आए थे। फिल्म का डायरेक्शन के. बप्लाह ने किया था।
10.जान हथेली पे (फ्लॉप)
रिलीज डेट : 14 अगस्त 1987
रघुनाथ झालानी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में धर्मेन्द्र के साथ हेमा मालिनी, जीतेंद्र, रेखा, राज बब्बर, कुलभूषण खरबंदा और शक्ति कपूर जैसे कलाकारों ने अहम् किरदार निभाया था।
11.इंसाफ की पुकार ( हिट)
रिलीज डेट : 20 दिसंबर 1987
टी. रामा राव इस फिल्म के डायरेक्टर थे। फिल्म में धर्मेन्द्र के साथ जीतेंद्र, अनीता राज, भानुप्रिया, प्रेम चोपड़ा, अनुपम खेर, शक्ति कपूर और कादर खान जैसे कलाकार भी नजर आए थे।
12.सुपरमैन (फ्लॉप)
रिलीज डेट : 31 दिसंबर 1987
फिल्म में पुनीत इस्सर का रोल था और धर्मेन्द्र ने उनके पिता का रोल निभाया था। सोनी साहनी, रंजीता कौर और अशोक कुमार जैसे कलाकार भी फिल्म में नज़र आए थे। बी. गुप्ता इस फिल्म के डायरेक्टर थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

