बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेन्द्र का 24 नवंबर 2025 को 90 वर्ष की उम्र में निधन हुआ। उसी दिन उनके दोस्त सलीम खान का 90वां जन्मदिन था। अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान घाट पर हुआ। फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। 

Dharmendra Passes Away: बॉलीवुड में हीमैन के नाम से मशहूर हुए एक्टर धर्मेन्द्र का 24 नवंबर को निधन हो गया है। उन्होंने 90 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। कुछ ही दिनों बाद यानी 8 दिसंबर को धर्मेन्द्र का जन्मदिन आनेवाला था। बता दें कि धर्मेन्द्र ने जिस दिन अंतिम सांस ली, उसी दिन उनके बेहद खास दोस्त का 90वां जन्मदिन भी है। ये बेहद अजीब संयोग है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आखिर कौन है धर्मेन्द्र का वो खास दोस्त?

धर्मेन्द्र का वो खास दोस्त कोई और नहीं, बल्कि सलमान खान के पिता सलीम खान हैं। एक्टर राइटर सलीम खान का जन्म 24 नवंबर, 1935 को हुआ था और आज वो अपना 90th बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। खास बात ये है कि सलीम खान के जन्मदिन वाले दिन ही उनके सबसे खास दोस्त धर्मेन्द्र ने 90 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा।

सलमान खान की फैमिली से धर्मेन्द्र का गहरा लगाव

बता दें कि सलमान खान के पिता ही नहीं बल्कि उनके पूरे परिवार से धर्मेन्द्र का गहरा लगाव था। 1972 में आई रमेश सिप्पी की फिल्म 'सीता और गीता' के स्क्रिप्ट राइटर भी सलीम-जावेद थे। इसके बाद सलीम ने 1975 में रिलीज हुई मशहूर फिल्म 'शोले' की स्क्रिप्ट भी लिखी थी, जिसमें धर्मेन्द्र ने वीरू का रोल निभाया था। 1998 में धर्मेंद्र और सलीम खान सलमान खान की मूवी 'प्यार किया तो डरना क्या' में नजर आए थे। इसमें उन्होंने काजोल के चाचा का किरदार निभाया था। सलमान खान खुद धर्मेन्द्र को अपने पिता का दर्जा देते थे। सलीम खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी और धर्मेन्द्र की दोस्ती बहुत पुरानी है। दोनों एक-दूसरे को 1958-1959 से जानते हैं। हमने जिंदगी में काफी स्ट्रगल देखा है।

धर्मेन्द्र को अंतिम विदाई देने पहुंचे सलमान-अमिताभ जैसे दिग्गज

धर्मेन्द्र का अंतिम संस्कार सोमवार 24 नवंबर को मुंबई के विले पारले श्मशान घाट पर किया गया। इस दौरान देओल परिवार के सदस्यों के अलावा बॉलीवुड के कई दिग्गज एक्टर्स भी पहुंचे। खुद सलमान खान और उनके पिता सलीम खान, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, आमिर खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और संजय दत्त ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी।