बॉलीवुड और टीवी दोनों ही प्लेटफॉर्म पर विनोद खन्ना नाम के दो शख्स के बेटों में तहलका मचा रखा है। खासकर 2025 में दोनों ने ऐसा कमाल दिखाया कि हर कोई उनका फैन हो गया। एक ने फिल्मों में शानदार अदाकारी से दिल जीता तो दूसरा रियलिटी शो का विनर बना।

साल 2025 में विनोद खन्ना नाम के दो शख्स के बेटों ने इतिहास रचा। एक ने जहां बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है तो दूसरे ने टीवी पर अपना सिक्का जमाया। अब इसे महज संयोग कह लीजिए या किस्मत, लेकिन मामला बड़ा दिलचस्प है। यह भी हम आपको बता दें कि इनमें एक विनोद खन्ना फिल्मों के सुपरस्टार और राजनीति के दिग्गज रहे हैं तो वहीं दूसरे विनोद खन्ना का एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से सिर्फ इतना लेना-देना है कि उनका बेटा टीवी की दुनिया का सुपरस्टार है। चलिए दोनों विनोद खन्ना और उनके बेटों के बारे में बताते हैं...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले विनोद खन्ना, जिनके बेटे ने लूटा बॉक्स ऑफिस

पहले विनोद खन्ना है बॉलीवुड के सुपरस्टार, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। 'मेरा गांव मेरा देश', 'अमर अकबर एंथनी', 'दयावान' और 'दबंग' जैसी फिल्मों में नज़र आए विनोद खन्ना हाल ही में रिलीज हुई 'धुरंधर' के विलेन अक्षय खन्ना के पिता थे। वे भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता भी रहे हैं। 27 अप्रैल 2017 को ब्लैडर कैंसर से जूझते हुए उनका निधन हो गया। उस वक्त वे 17 साल के थे। अक्षय खन्ना विनोद खन्ना और उनकी पहली पत्नी गीतांजलि के बेटे हैं। 2025 में अक्षय की दो फ़िल्में 'छावा' और 'धुरंधर' आईं और दोनों ने मिलकर वर्ल्डवाइड 1400 करोड़ रुपए से ज्यादा और भारत में 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। 'छावा' में वे मुग़ल शासक औरंगजेब के रोल में दिखे हैं तो वहीं 'धुरंधर' में वे पाकिस्तानी आतंकवादी रहमान डकैत के रोल में नज़र आए हैं।

दूसरे विनोद खन्ना, जिनका बेटा टीवी पर छाया

हम जिन दूसरे विनोद खन्ना की बात कर रहे हैं, वे कानपुर के रहने वाले हैं और बिजनेसमैन हैं। वे हाल ही में 'बिग बॉस 19' के विजेता बने गौरव खन्ना के पिता हैं। इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक़, गौरव के पैरेंट्स का नाम विनोद खन्ना और शशि खन्ना है। 

हालांकि, गौरव के पिता के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन पिछले दिनों वे 'बिग बॉस' में गौरव की को-कंटेस्टेंट रहीं फरहाना भट्ट पर जमकर बरसे थे। उन्होंने फरहाना द्वारा गौरव के करियर और काम का मजाक उड़ाए जाने पर फटकार लगाई थी। उन्होंने कहा था, "उस समय गौरव भी गुस्से में दिखा था। उसकी गर्दन की नसें फूल रही थीं। अगर मैं वहां होता तो मुझे भी नहीं पता मैं क्या करता। मैं फरहाना को थप्पड़ भी मार देता।" बता दें कि फरहाना ने शो के दौरान गौरव को 'सुपरस्टार' कहकर उनका मजाक उड़ाया था।