- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Dhurandhar BO Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ने मचाया तहलका, 11वें दिन कर डाली इतने CR की कमाई
Dhurandhar BO Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ने मचाया तहलका, 11वें दिन कर डाली इतने CR की कमाई
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तब से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। इस फिल्म ने रिलीज के 11 दिनों में ताबड़तोड़ कमाई कर ली है। ऐसे में आइए जानते हैं कुल कलेक्शन..

'धुरंधर' सिनेमाघरों में मचा रही तहलका
'धुरंधर' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तब से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। हर दिन यह फिल्म नए रिकॉर्ड बना रही है। वहीं अब इस फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन भी ताबड़तोड़ कमाई कर ली है।
'धुरंधर' ने 10 दिनों में की कितनी कमाई
'धुरंधर' ने रिलीज के पहले दिन 28 करोड़ रुपए, दूसरे दिन 32 करोड़, तीसरे दिन 43 करोड़ रुपए, चौथे दिन 23.25 करोड़, पांचवें दिन 27 करोड़, छठे दिन 27 करोड़ रुपए, सातवें दिन 29.40 करोड़, आठवें दिन 19.77 करोड़, 9वें दिन 53.70 करोड़ और दसवें दिन 58.20 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है।
'धुरंधर' का कुल कलेक्शन
वहीं 'धुरंधर' ने रिलीज के 11वें दिन 16.55 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। ऐसे में इस फिल्म ने कुल 367.3 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
क्या है फिल्म 'धुरंधर' की कहानी?
फिल्म 'धुरंधर' सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह इसमें एक अंडरकवर जासूस की भूमिका निभा रहे हैं। यह एक एक्शन, स्पाई-थ्रिलर फिल्म है, जो कराची में आतंकी नेटवर्क को नष्ट करने के लिए भेजे गए एक सीक्रेट एजेंट के जीवन पर आधारित है।
'धुरंधर' स्टारकास्ट
फिल्म 'धुरंधर' को आदित्य धर ने लिखा और डायरेक्ट किया है। वहीं इसमें रणवीर सिंह के साथ-साथ अर्जुन रामपाल , संजय दत्त, अक्षय खन्ना, सौम्या टंडन, सारा अर्जुन और आर. माधवन लीड रोल में नजर आ रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

