- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Dhurandhar की धूम, 2 दिन में रणवीर सिंह की 7 फिल्मों को पछाड़ा, टॉप 10 में बनाई जगह
Dhurandhar की धूम, 2 दिन में रणवीर सिंह की 7 फिल्मों को पछाड़ा, टॉप 10 में बनाई जगह
रणवीर सिंह की स्पाय एक्शन ड्रामा फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। इस फिल्म ने दो दिन में ही रणवीर के करियर की 6 फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। आलम यह है कि यह रणवीर के करियर की 10वीं सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है।

दो दिन में कितनी हुई 'धुरंधर' की कमाई
आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' ने दो दिन में लगभग 61 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक़, इस फिल्म ने पहले दिन 28.60 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं, कुछ अन्य ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार दूसरे दिन फिल्म की कमाई 33 करोड़ रुपए से ज्यादा रही।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar बनी 2025 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर, इन 2 फिल्मों को छोड़ बाकी सबको पछाड़ा
रणवीर सिंह की 10वीं सबसे कमाऊ फिल्म बनी 'धुरंधर'
'धुरंधर' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की बतौर लीड हीरो 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। इस फिल्म ने उनकी 'बेफिक्रे' को टॉप 10 की लिस्ट से बाहर कर दिया है। 2016 में रिलीज हुई 'बेफिक्रे' ने लाइफटाइम 60.24 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
रणवीर सिंह की 10 सबसे कमाऊ फ़िल्में
- पद्मावत : 302.15 करोड़ रुपए
- सिम्बा : 240.31 करोड़ रुपए
- बाजीराव मस्तानी : 184.2 करोड़ रुपए
- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी : 153.60 करोड़ रुपए
- गली बॉय : 140.25 करोड़ रुपए
- गोलियों की रासलीला : रामलीला : 116.33 करोड़ रुपए
- 83 : 109.02 करोड़ रुपए
- गुंडे : 78.60 करोड़ रुपए
- दिल धड़कने दो : 76.88 करोड़ रुपए
- धुरंधर : 61.3 करोड़ रुपए (अनुमानित)
यह भी पढ़ें : 2025 की वो 10 सबसे लो बजट फ़िल्में, जो बॉक्स ऑफिस पर लाईं कमाई की सुनामी
'धुरंधर' ने रणवीर सिंह की इन फिल्मों को पछाड़ा
'धुरंधर' ने रणवीर सिंह की 7 फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। ये फ़िल्में बेफिक्रे, सर्कस, किल दिल, लेडीज वर्सेस रिकी बहल, लुटेरा, बैंड बाजा बारात और जयेशभाई जोरदार हैं। इनकी लाइफटाइम कमाई क्रमशः 60.24 करोड़ रुपए, 35.65 करोड़ रुपए, 33.14 करोड़ रुपए, 32.97 करोड़ रुपए, 29 करोड़ रुपए, 17.08 करोड़ रुपए और 15.59 करोड़ रुपए रही थी।
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का बजट कितना है?
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का बजट लगभग 280 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। इस हिसाब से देखें तो फिल्म दो दिन में 21 फीसदी से ज़्यादा लागत वसूल कर चुकी है। आदित्य धर ने इस फिल्म का निर्माण लोकेश धर और ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर किया है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और सारा अर्जुन जैसे कलाकारों ने अहम् रोल निभाया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।