Dhurandhar Trailer से पहले देखें इसके 5 एक्टर्स का लुक, सब एक से बढ़कर एक
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' 2025 की उन फिल्मों में से एक है, जिनका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस फिल्म में स्टार्स की भरमार है और इनके फर्स्ट लुक भी सामने आ चुके हैं। डालिए 'धुरंधर' के 5 मुख्य कलाकार और उनके लुक्स पर एक नज़र.…

रणवीर सिंह
आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाय एक्शन ड्रामा में रणवीर सिंह का लीड रोल है। फिल्म में एक जासूस के रोल में नज़र आएंगे, जिन्हें अलग-अलग अवतार में देखा जा सकता है। मेकर्स ने उनका फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "I am ….. The Wrath of God" (मैं हूं...भगवान का क्रोध)। इसके साथ यह भी बताया गया है कि फिल्म का ट्रेलर मंगलवार को दोपहर 12:12 बजे रिलीज किया जाएगा।
अर्जुन रामपाल
अर्जुन रामपाल को फिल्म में विलेन के तौर पर देखा जाएगा। मेकर्स ने फिल्म से उनका फर्स्ट लुक शेयर करते हुए उन्हें एंजल ऑफ़ डेथ यानी मौत का देवदूत बताया। हालांकि, उनके किरदार का नाम क्या होगा? इससे अभी तक पर्दा नहीं उठा है।
आर. माधवन
'धुरंधर' में आर. माधवन का फर्स्ट लुक देखकर ऐसा लगता है कि वे फिल्म में अजीत डोभाल से प्रेरित किरदार निभाएंगे। मेकर्स ने जब उनका फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया तो इसके कैप्शन में लिखा, The Charioteer of Karma (कर्म के सारथी)।
संजय दत्त
संजय दत्त 'धुरंधर' में मुख्य विलेन के तौर पर दिखाई देंगे। पहले पोस्टर में उनका धुरंधर लुक देखने को मिला था। मेकर्स ने उनके पोस्टर के कैप्शन के साथ उन्हें जिन बताया है। किरदार के नाम से पर्दा ट्रेलर के सामने आते ही उठ जाएगा।
अक्षय खन्ना
'धुरंधर' में अक्षय खन्ना भी विलेन के तौर पर दिखाई देंगे। उनका खूंखार लुक हाल ही में सामने आया। मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, The Apex Predator (सबसे बड़ा शिकारी)।
'धुरंधर' की हीरोइन कौन?
'धुरंधर' में लीड हीरोइन के तौर पर सारा अर्जुन को देखा जा जाएगा। 19-20 साल की सारा अर्जुन दिग्गज एक्टर राज अर्जुन की बेटी हैं, जो 'ब्लैक फ्राइडे', 'राउडी राठौर', 'सीक्रेट सुपरस्टार' और 'रजाकार : साइलेंट जेनोसाइड ऑफ़ हैदराबाद' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। सारा बतौर लीड हीरोइन अपनी डेब्यू फिल्म ‘धुरंधर’ में खुद से 21 साल बड़े रणवीर सिंह के साथ रोमांस करते दिखाई देंगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।