- Home
- Entertainment
- Bollywood
- इन 5 सेलेब्स के लिए दिवाली होगी खास, शादी के बाद पहली बार सेलिब्रेट करेंगे यह त्योहार
इन 5 सेलेब्स के लिए दिवाली होगी खास, शादी के बाद पहली बार सेलिब्रेट करेंगे यह त्योहार
Diwali 2025: 20 अक्टूबर को दुनियाभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्स हैं, जो शादी के बाद पहली बार इस त्योहार को मनाएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं यह सेलेब्स..

अरमान मलिक-आशना श्रॉफ
बॉलीवुड के फेमस सिंगर अरमान मलिक ने 2 जनवरी 2025 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से शादी की थी। ऐसे में शादी के बाद ये उनकी पहली दिवाली है।
आदर जैन-अलेखा आडवाणी
इस लिस्ट में आदर जैन-अलेखा आडवाणी का नाम भी शामिल है। उन्होंने 21 फरवरी, 2025 को मुंबई में शादी की थी। इससे पहले उन्होंने जनवरी 2025 में गोवा में एक क्रिश्चियन वेडिंग भी हुई थी। ऐसे में ये दोनों की पहली दिवाली है।
प्रतीक बब्बर-प्रिया बनर्जी
प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी ने 14 फरवरी 2025 को शादी की थी। ऐसे में इस साल वो दोनों साथ में पहली बार इस त्योहार को सेलिब्रेट करेंगे।
दर्शन रावल-धरल सुरेलिया
सिंगर दर्शन रावल ने अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड धरल से जनवरी 2025 में 7 फेरे लिए थे। इस साल शादी के बाद ये उनकी पहली दिवाली होगी।
प्राजक्ता कोली-वृशांक खनाल
प्राजक्ता कोली और उनके पति वृशांक खनाल भी साल 2025 में एक साथ पहली बार दिवाली सेलिब्रेट करेंगे। उन्होंने 25 फरवरी, 2025 को शादी की थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

