फिल्म 'डॉन 3' का अनाउंसमेंट कर दिया गया है। ऐसे में फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर जोरो-शोरों से चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा भी इस फिल्म का हिस्सा हो सकती हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है। इस फिल्म में शाहरुख खान या अमिताभ बच्चन नहीं बल्कि रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। हालांकि मेकर्स ने इसकी लीड एक्ट्रेस का खुलासा नहीं किया है। लेकिन फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इसमें रणवीर सिंह के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी। वहीं लोगों का कहना है कि प्रियंका जब हाल ही में भारत आई थीं, तब उन्होंने फरहान से मुलाकात भी की थी। आपको बता दें प्रियंका और रणवीर ने पहले कई फिल्मों में साथ काम किया है, जैसे 'गुंडे', 'बाजीराव मस्तानी' और 'दिल धड़कने दो'।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फरहान अख्तर चाहते हैं कि प्रियंका डॉन 3 में आएं नजर

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, फरहान अख्तर वर्तमान में अपने 'दिल धड़कने दो' के को-स्टार्स को एक साथ कास्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं। उन्होंने डॉन 3 के लिए प्रियंका चोपड़ा से संपर्क किया है। दोनों के बीच में चर्चा पहले ही हो चुकी है। जबकि प्रियंका हाल ही इंडिया आई थीं, तब प्रियंका और फरहान की टीम ने 'डॉन 3' को लेकर प्रियंका की डेट्स पर भी डिस्कशन किया था। फरहान का प्रियंका के साथ बहुत करीबी रिश्ता है, इस वजह से वो चाहते हैं कि प्रियंका इस फिल्म का हिस्सा रहें।'

इससे पहले फरहान फिल्म 'जी ले ज़ारा' की शूटिंग आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ शुरू करने वाले थे, लेकिन उन्हें अभिनेत्रियों की एक साथ डेट्स न मिलने की वजह से इसे टालना पड़ा।

लीड एक्ट्रेस के लिए इन एक्ट्रेसेस के नाम भी आए थे सामने

'डॉन 3' की लीड एक्ट्रेस को लेकर पहले कियारा आडवाणी और कृति सेनन का नाम सामने आया था। कहा तो यह भी जा रहा था कि कियारा आडवाणी को कई बार फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया था। फिल्म 'डॉन' का पहला पार्ट 1978 में रिलीज किया गया था। उसके बाद 2006 में डॉन का दूसरा पार्ट बना था। वहीं अब 2025 में डॉन का तीसरा पार्ट रिलीज किया जाएगा।

और पढ़ें..

PHOTOS: सोनम कपूर ने किया फुटबॉलर डेविड बेकहम का ग्रैंड वेलकम, शामिल हुए बॉलीवुड के यह पॉपुलर सेलेब्स