Gadar Ek Prem Katha फिल्म सनी देओल को ऊटी में शूटिंग के दौरान ऑफर हुई। वह पहले अनिल शर्मा के साथ काम करने के इच्छुक नहीं थे, पर कहानी सुनकर तुरंत मान गए। इंडस्ट्री को सक्सेस पर शक था, लेकिन फिल्म ने ब्लॉकबस्टर कमाई की।

DID YOU
KNOW
?
गोविंदा को ऑफर हुई थी ग़दर
गोविंदा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 'गदर: एक प्रेम कथा' पहले उन्हें ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। बाद में सनी देओल ने तारा सिंह बने।

Sunny Deol On Gadar : 'ग़दर : एक प्रेम कथा' सनी देओल की उन फिल्मों में से एक है, जिनकी वजह से उन्हें पहचान मिली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें यह फिल्म कैसे मिली थी? खुद सनी ने एक हालिया बातचीत में इसका खुलासा किया है। साथ ही यह भी कहा है कि पहले वे डायरेक्टर अनिल शर्मा की फिल्म में काम करने को लेकर उत्सुक नहीं थे। लेकिन जब उन्होंने कहानी सुनी तो उन्हें यह इतनी पसंद आई थी कि वे फिल्म करने से खुद को रोक नहीं सके। सनी ने एक हालिया इंटरव्यू में यह खुलासा किया। साथ ही यह भी बताया कि उनकी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म पर इंडस्ट्री को भी संदेह था। यहां तक कि उन्हें फिल्म के गाने तक पसंद नहीं आए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सनी देओल को कैसे मिली 'ग़दर : एक प्रेम कथा'?

सनी देओल ने ज़ूम को दिए इंटरव्यू में बताया कि ग़दर उन्हें उस वक्त ऑफर हुई, जब वे ऊटी में एक अन्य फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। वे कहते हैं, 

शर्माजी (अनिल शर्मा) वहां मुझे कहानी सुनाने आए। उस वक्त मैं फिल्म करने को लेकर उत्सुक नहीं था। क्योंकि मैंने उनकी बाकी फ़िल्में नहीं देखी थीं। मैंने बस इस तरह से देखा था कि वे एक्शन किस तरह से करते हैं। लेकिन जब उन्होंने सब्जेक्ट सुनाया तो यह मुझे बेहद पसंद आया।

सनी ने आगे कहा, 

पूरी रात मैंने नैरेशन सुना और हमारा डिस्कशन हुआ। और मेरी ओर से एक ही बात थी कि यह उस दौर के जैसी दिखनी चाहिए। क्योंकि अगर वह दौर नहीं दिखाया गया तो कहानी असली नहीं लगेगी। फिल्म पर काम करने का अनुभव बेहद शानदार रहा। मैं अपनी हर फिल्म को एन्जॉय करता हूं , फिर चाहे कोई भी हो। क्योंकि उनके साथ ढेर सारी यादें जुड़ी होती हैं।

बॉलीवुड का जनता के साथ तालमेल नहीं: सनी देओल

सनी देओल ने इसी बातचीत में कहा कि बॉलीवुड का ऑडियंस के साथ कोई तालमेल नहीं है। दरअसल, वे बता रहे थे कि इंडस्ट्री के लोगों ने 'ग़दर' पर संदेह किया था। वे कहते हैं, 

जी हां ऐसा हुआ था। ऐसा इसलिए था, क्योंकि इंडस्ट्री का ऑडियंस के साथ तालमेल नहीं है। क्योंकि जब आपको ज्यादा मिलता है तो आप भूल जाते हैं। आप अपने क्राफ्ट से दूर चले जाते हैं। तो ऐसा ही हुआ था। गाने भी। जब मैं लोगों को गाने सुनाता था तो वे उस वक्त उन्हें वे पसंद नहीं आते थे। लेकिन अब जब फिल्म को आगे बढ़ना होता है तो वह अपने आप आगे बढ़ती है। उसे कोई नहीं रोक सकता।

ग़दर' बनी थी सनी देओल की सबसे कमाऊ फिल्म

'ग़दर : एक प्रेम कथा' डायरेक्टर अनिल शर्मा के साथ सनी देओल की पहली फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 133 करोड़ रुपए की कमाई की थी और यह सनी देओल की उस वक्त तक की सबसे कमाऊ फिल्म बनी थी। 2023 में आई 'ग़दर 2' ने वर्ल्डवाइड 691 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर इसका रिकॉर्ड तोड़ा था। सनी देओल पिछली बार 'जाट' में दिखाई दिए थे। उनकी आने वाली फिल्मों में 'लाहौर 1947', 'बॉर्डर 2', 'रामायण पार्ट 1' और 'रामायण पार्ट 2' शामिल हैं।