गौरी खान के मुंबई स्थित रेस्टोरेंट 'टोरी' में खान परिवार के लिए एक सीक्रेट डोर है। शाहरुख, उनके बच्चे और कुछ खास सेलेब्स ही इस डोर का इस्तेमाल करते हैं। रेस्टोरेंट के हेड शेफ ने इस राज़ का खुलासा किया।

Gauri Khan Rrestaurant Torii Mumbai Secret Door : मुंबई में गौरी खान के रेस्टोरेंट, टोरी में एक सीक्रेट डोर है। इसके बारे में खान फैमिली मेंबर और कुछ खास लोगों को ही पता है। इस रेस्टारेंट के हेड शेफ स्टीफ़न गादित ( Stefan Gadit ) ने कई सारी बातों का खुलासा किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

किंग खान के रेस्तरां के चीफ शेफ ने किए खुलासे

गौरी खान के मुंबई स्थित रेस्तरां टोरी में उनके पति शाहरुख खान और उनके बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम के लिए एक सीक्रेट डोर बनाया गया है। स्क्रीन के साथ एक इंटरव्यू में, रेस्तरां के चीफ शेख स्टीफ़न गादित ने इस खास दरवाजे और रेस्तरां में उनके पसंदीदा व्यंजनों के बारे में बात की।

गौरी के रेस्टोरेंट में सीक्रेट डोर’

स्टीफ़न ने बताया कि शाहरुख़ और उनका परिवार अक्सर रेस्टोरेंट में डिनर के लिए आते हैं। जब वे यहां नहीं आ पाते हैं तो घर पर हीं खाना मंगवा लेते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि शाहरुख, सुहाना,आर्यन खान के लिए यहां आने और बाहर जाने के लिए एक सीक्रेट डोर बनवाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस दरवाज़े का इस्तेमाल सिर्फ़ कुछ मशहूर सेलेब्रिटी ही कर सकते हैं। शेफ़ ने कहा, “हर किसी के पास इस सीक्रेट डोर तक पहुंच नहीं है; यह केवल खान के लिए है।”

शाहरुख खान को सबसे ज्यादा पसंद ये डिश

हेड शेफ ने बताया कि अबराम अक्सर रेस्टोरेंट से खाना ऑर्डर करते हैं। सुहाना और आर्यन अपने दोस्तों के साथ अक्सर यहां आते हैं। उन्होंने बताया कि शाहरुख और गौरी के सबसे छोटे बेटे को रेस्तरां की सुशी पसंद है, वहीं किंग खान लैम्ब चॉप्स पसंद हैं और गौरी को थाई करी पसंद है। हाल ही में, शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी का जन्मदिन इसी रेस्टारेंट में मनाया गया था।

शाहरुख खान का अपकमिंग प्रोजेक्ट

शाहरुख को आखिरी बार 2023 की फ़िल्मों पठान, जवान और डंकी में देखा गया था। fसके बाद उन्होंने ब्रेक ले लिया था। वे इस समय सिद्धार्थ आनंद की किंग की शूटिंग कर रहे हैं। इस फ़िल्म में उनकी बेटी सुहाना भी नज़र आएंगी, जो बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं। उन्होंने नेटफ्लिक्स की फ़िल्म द आर्चीज़ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की, इसका डायरेक्शन ज़ोया अख़्तर ने किया था। इस मूवी में अभिषेक बच्चन का भी अहम रोल हैं।