कौन है 17 साल छोटी वो लड़की, जो बनी 42 के हनी सिंह की नई गर्लफ्रेंड?
Honey Singh New Girlfriend Emma Bakr: यो यो हनी सिंह के अफेयर की ख़बरें मीडिया में फैली हुई हैं। दावा किया जा रहा है कि 42 साल का सिंगर खुद से 17 साल छोटी एमा बक्र (Emma Bakr) को डेट कर रहे हैं। जानिए कौन हैं एमा बक्र...

हनी सिंह का एमा बक्र संग वीडियो वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यो यो हनी सिंह इजिप्ट की मॉडल एमा बक्र के साथ नज़र आ रहे हैं। यह वीडियो एमा के बर्थडे सेलिब्रेशन का है, जिसमें हनी सिंह की खास मौजूदगी दर्ज की गई।
हनी सिंह-एमा बक्र की केमिस्ट्री ने खींचा लोगों का ध्यान
वीडियो में हनी सिंह एमा बक्र के हाथों में हाथ डाले बेहद करेब नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
कौन हैं एमा बक्र?
बताया जा रहा है कि एमा बक्र रनवे मॉडल हैं। यह भी कहा जा रहा है कि वे पेशे से एक्ट्रेस भी हैं और हनी सिंह के कई म्यूजिक वीडियोज में काम कर चुकी हैं। कथिततौर पर 2023 में एमा को हनी सिंह के साथ स्पॉट किया गया था। लेकिन उनके बीच अफेयर की खबरें एमा के बर्थडे वाले वीडियो के वायरल होने के बाद आई हैं।
कितने साल की हैं एमा बक्र?
रिपोर्ट्स की मानें तो एमा बक्र अभी 25 साल की हैं। इस हिसाब से देखें तो वे उम्र में 42 साल के हनी सिंह से 17 साल छोटी हैं।
सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं एमा बक्र
एमा बक्र सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 2.70 लाख फॉलोअर्स हैं। हनी सिंह भी उन्हें फॉलो करते हैं। बायो में उन्होंने खुद को आर्टिस्ट बताया है।
हनी सिंह का पत्नी से हो चुका तलाक
हनी सिंह ने 2011 में शालिनी तलवार से शादी की थी। 2022 में कपल का तलाक हो गया। हनी सिंह का नाम एक्ट्रेस टीना थडानी और हीरा सोहनल के साथ भी जुड़ चुका है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

