- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Housefull 5 के साथ अक्षय कुमार ने बनाएं 3 रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले 2025 के इकलौते हीरो
Housefull 5 के साथ अक्षय कुमार ने बनाएं 3 रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले 2025 के इकलौते हीरो
Akshay Kumar Records: अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुस 5 अभी भी सिनेमाघरों में कमाई कर रही है। लेकिन, अब कमाई करोड़ों से लाखों में आ गई है। हालांकि, इस फिल्म के जरिए अक्षय ने 3 ऐसे धुरंधर रिकॉर्ड बनाए हैं और ऐसे करने वाले वे 2025 के इकलौते स्टार हैं।

आपको बता दें कि अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म हाउसफुल 5, 27 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज के साथ शानदार रिस्पॉन्स भी मिला था।
अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 ने अपने शुरुआती तीन दिनों में धांसू कमाई की थी। पहले दिन फिल्म ने 24 करोड़, दूसरे दिन 31 करोड़ और तीसरे दिन फिल्म ने 32.5 करोड़ का तगड़ा बिजनेस किया था।
फिल्म हाउसफुल 5 की रिलीज को 26 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 182.53 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। बता दें कि इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार ने 2025 के 6 महीनों में 3 बड़े रिकॉर्ड्स भी बनाएं हैं।
बता दें कि 2025 में अक्षय कुमार एकमात्र ऐसे हीरो हैं, जिनकी 6 महीने में 3 फिल्में यानी स्काई फोर्स, केसरी चैप्चर 2 और हाउसफुल 5 रिलीज हुई है।
2025 में अक्षय कुमार ऐसे हीरो हैं, जिनकी तीनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। स्काई फोर्स ने 144 करोड़, केसरी चैप्टर 2 ने 155.7 करोड़ और हाउसफुल 5 ने 182.53 करोड़ का बिजनेस किया है।
अक्षय कुमार ने 2025 में जो तीसरा रिकॉर्ड बनाया वो ये है कि इस साल छावा के बाद हाउसफुल 5 इकलौती ऐसी फिल्म है, जिसने सबसे ज्यादा वर्ल्डवाइड कमाई की है। हाउसफुल 5 ने 287 करोड़ कमाए है।
डायरेक्टर तरुण मनसुखानी की फिल्म हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंह, सौंदर्या शर्मा, चंकी पांडे, जॉनी लीवर और निकितिन धीर लीड रोल में हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

