- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Abhishek Bachchan सिर्फ सपोर्टिंग रोल में हिट, सबूत हैं उनकी ये टॉप 5 फ़िल्में!
Abhishek Bachchan सिर्फ सपोर्टिंग रोल में हिट, सबूत हैं उनकी ये टॉप 5 फ़िल्में!
अभिषेक बच्चन अक्षय कुमार स्टारर कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' में सपोर्टिंग रोल में नज़र आ रहे हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। वैसे अभिषेक बच्चन की टॉप 5 फिल्मों में सिर्फ वे ही फ़िल्में हैं, जिनमें उनका सपोर्टिंग रोल रहा। देखें लिस्ट...

1. धूम 3 (2013)
इस फिल्म में लीड रोल में आमिर खान थे। अभिषेक बच्चन सपोर्टिंग रोल में दिखे थे। फिल्म ने 284.27 करोड़ रुपए कमाए थे और यह ब्लॉकबस्टर रही थी।
2.हैप्पी न्यू ईयर (2014)
बॉक्स ऑफिस पर 203 करोड़ रुपए कमाने वाली इस फिल्म में भी अभिषेक बच्चन का सपोर्टिंग रोल था। शाहरुख़ खान स्टारर यह फिल्म सुपरहिट रही थी।
3.हाउसफुल 3 (2016)
अक्षय कुमार स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। अभिषेक बच्चन का इसमें सपोर्टिंग रोल था। फिल्म ने 109.14 करोड़ रुपए कमाए थे।
4.बोल बच्चन (2012)
इस हिट फिल्म में अजय देवगन की मुख्य भूमिका थी। अभिषेक बच्चन का फिल्म में सपोर्टिंग रोल था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 102.94 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
5.धूम 2 (2006)
अभिषेक बच्चन के सपोर्टिंग रोल वाली इस फिल्म में लीड रोल ऋतिक रोशन ने निभाया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। इसकी कमाई 81.01 करोड़ रुपए रही थी।
अभिषेक बच्चन की ये फ़िल्में भी हिट
टॉप 5 के अलावा अभिषेक बच्चन की ''बंटी और 'बबली' (2005) और 'धूम' (2004) सुपरहिट रहीं। इनमें भी धूम में उनका रोल सपोर्टिंग था।
नोट : इस लिस्ट में उनकी सेमी हिट फिल्मों को शामिल नहीं किया गया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

