अक्षय कुमार की 5 सबसे कमाऊ सीक्वल, इनमें 2 एक ही फिल्म के अलग-अलग पार्ट
अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। तरुण मनसुखानी के निर्देशन वाली यह फिल्म 6 जून को रिलीज होगी, जो हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवी फिल्म है। इस फिल्म की रिलीज से पहले जानिए अक्षय कुमार की 5 सबसे कमाऊ सीक्वल फिल्मों के बारे में..

5.हाउसफुल 3 (2016)
'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की यह फिल्म हिट रही थी। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी और साजिद सामजी ने किया था। भारत में इस फिल्म ने नेट 109.14 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 194.48 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
4.जॉली एलएलबी 2 (2017)
यह फिल्म सेमी हिट रही थी, जिसका निर्देशन सुभाष कपूर ने किया था। फिल्म 2013 में रिलीज हुई अरशद वारसी स्टारर 'जॉली एलएलबी' की सीक्वल थी। 'जॉली एलएलबी' ने भारत में नेट 117 करोड़ और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 205.8 करोड़ रुपए कमाए थे।
3.OMG 2 (2023)
इस सुपहिट फिल्म का निर्देशन अमित राय ने किया था। फिल्म 2012 में आई 'OMG: Oh My God!'की सीक्वल थी। फिल्म ने भारत में नेट 150.17 करोड़ और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 221.08 करोड़ रुपए कमाए थे।
2. 2.0 (2018)
डायरेक्टर शंकर की इस फिल्म का हिंदी वर्जन सुपरहिट रहा था, जिसने भारत में 189.55 करोड़ रुपए का नेट और वर्ल्डवाइड 271.99 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था। हालांकि, इसका ओवरऑल प्रदर्शन एवरेज रहा था। यह 2010 में आई रजनीकांत स्टारर 'रोबोट' की सीक्वल थी।
1.हाउसफुल 4 (2019)
यह 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की चौथी थी। फिल्म का डायरेक्शन फरहाद सामजी ने किया था।इस फिल्म ने भारत में नेट 194.60 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 280.27 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

