MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • ओपनिंग के मामले में फिसड्डी Akshay Kumar, उनकी ये 6 सबसे बड़ी ओपनर भी 20-30 CR के बीच सिमटीं

ओपनिंग के मामले में फिसड्डी Akshay Kumar, उनकी ये 6 सबसे बड़ी ओपनर भी 20-30 CR के बीच सिमटीं

अक्षय कुमार बॉलीवुड के वो स्टार हैं, जिनकी अब तक किसी मूवी ने पहले दिन 30 करोड़ रुपए का आंकड़ा नहीं छुआ। उम्मीदहै कि  'हाउसफुल 5' यह कमाल कर सकती है। नज़र डालिए अक्षय की अभी तक की 6 सबसे बड़ी ओपनर फिल्मों पर, जिनकी पहले दिन की कमाई 20 करोड़+ रही...

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Jun 01 2025, 12:12 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Social Media

6. 2.0 (2018)

एस. शंकर के निर्देशन में बनी तमिल फिल्म '2.0' के हिंदी डब्ड वर्जन ने पहले दिन 20.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म  हिंदी मेंलाइफटाइम 189.55 करोड़ रुपए कमाकर सुपरहिट रही थी। फिल्म में अक्षय कुमार विलेन और रजनीकांत हीरो थे। यह फिल्म 2010 में आई तमिल फिल्म 'रोबोट' की सीक्वल थी।

26
Image Credit : Social Media

5. सिंह इज ब्लिंग (2015)

अक्षय कुमार, एमी जैक्सन और के.के. मेनन जैसे स्टार्स वाली इस फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा ने किया था। यह 2008 में रिलीज हुई 'सिंह इज किंग' की अर्ध सीक्वल थी। एवरेज प्रदर्शन करने वाली इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 20.67 करोड़ रुपए और लाइफटाइम कलेक्शन 89.95 करोड़ रुपए रहा था।

Related Articles

Related image1
Housefull 5 का नया गाना रिलीज, 74 साल के नाना पाटेकर का डांस घूम जाएगा माथा!
Related image2
पहले दिन कितनी कमाई करेगी Housefull 5? बन सकती है अक्षय कुमार की रिकॉर्ड ब्रेकिंग मूवी
36
Image Credit : Social Media

4. केसरी (2019)

सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित इस फिल्म ने पहले दिन 21.06 करोड़ रुपए कमाए थे। जबकि इसका लाइफटाइम कलेक्शन 154.41 करोड़ रुपए रहा था। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

46
Image Credit : Social Media

3.गोल्ड (2018)

आज़ाद भारत के पहले ओलिम्पिक मैडल की कहानी दिखाने वाली इस फिल्म का निर्देशन रीमा कागती ने किया था। पहले दिन इस फिल्म की कमाई 25.25 करोड़ रुपए रही थी। जबकि लाइफटाइम इसने 104.72 करोड़ रुपए कमाए थे और एवरेज की कैटेगरी में शामिल हुई थी।

56
Image Credit : Social Media

2.सूर्यवंशी (2021)

यह डायरेक्टर रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार पुलिस ऑफिसर की भूमिका में थे। फिल्म ने पहले दिन 26.29 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था, जबकि इस सुपरहिट मूवी का लाइफटाइम कलेक्शन 196 करोड़ रुपए रहा था।

66
Image Credit : Social Media

1.मिशन मंगल (2019)

जगन शक्ति के निर्देशन में बनी यह फिल्म अक्षय कुमार की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर है। भारत के मंगलयान मिशन की कहानी दिखाने वाली इस फिल्म ने पहले दिन 29.16 करोड़ रुपए और लाइफटाइम 202.98 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
अक्षय कुमार
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Drishyam 2 डायरेक्टर की पत्नी की गोद भराई की 7 PHOTOS, कपल ने एक-दूसरे पर लुटाया प्यार
Recommended image2
Triptii Dimri Upcoming Movies: तृप्ति डिमरी की 5 अपकमिंग फ़िल्में, 2 सीधे OTT पर होंगी रिलीज
Recommended image3
11 बाथरूम है प्रियंका चोपड़ा के 20,000sqft में फैले आलीशान बंगले में, 7 INSIDE PHOTOS
Recommended image4
6 PHOTOS: पति संग जापान ट्रिप पर माधुरी दीक्षित, जापानी गुड़िया बन खूब इठलाई
Related Stories
Recommended image1
Housefull 5 का नया गाना रिलीज, 74 साल के नाना पाटेकर का डांस घूम जाएगा माथा!
Recommended image2
पहले दिन कितनी कमाई करेगी Housefull 5? बन सकती है अक्षय कुमार की रिकॉर्ड ब्रेकिंग मूवी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved