ऋतिक रोशन, NTR और कियारा आडवाणी की वार 2 ने 6 दिनों में भारत में 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 317 करोड़ तक पहुंच चुका है और यह लगातार बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना रही है।

एंटरटेनमेंट डेस्क। ऋतिक रोशन, NTR और कियारा आडवाणी की फिल्म वार 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाका कर रही है। फिल्म ने सिर्फ 6 दिनों में भारत में 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन 317 करोड़ तक पहुंच गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत में 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘वार 2’

फिल्म ने महज 6 दिनों में भारत में ₹206.50 करोड़ (नेट) का कारोबार किया। इस तरह 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है वार 2। (आंकड़े मंगलवार, 19 अगस्त 2025 तक)

  • भारत (ग्रॉस कलेक्शन): ₹252 करोड़
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार: ₹65 करोड़ (लगभग $7.45 मिलियन)
  • कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस: ₹317 करोड़ / $36.44 मिलियन 

वार 2- नेट इंडिया कलेक्शन (पहला हफ्ता)

दिनहिंदीतेलुगुटोटल
गुरुवार₹29.00 करोड़₹25.00 करोड़₹54.00 करोड़
शुक्रवार₹46.00 करोड़₹15.00 करोड़₹15.00 करोड़
शनिवार₹27.00 करोड़₹9.00 करोड़₹36.00 करोड़
रविवार₹28.00 करोड़₹8.00 करोड़₹34.00 करोड़
सोमवार₹7.50 करोड़₹2.00 करोड़₹9.50 करोड़
मंगलवार₹8.50 करोड़₹1.50 करोड़₹10.00 करोड़

भारत कुल (नेट): ₹206.50 करोड़

  • हिंदी: ₹146.00 करोड़
  • तेलुगु: ₹60.50 करोड़

फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता

ऋतिक रोशन और NTR की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। एक्शन और बड़े पैमाने पर बनाई गई यह फिल्म न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी शानदार कमाई कर रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में वार 2 कई और रिकॉर्ड तोड़ेगी।