आमिर खान की GF ने लगाया बोनी कपूर को गले, कई सेलेब्स हुए दुख में शामिल
बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का अंतिम संस्कार शनिवार (3 मई) को मुंबई में हुआ। इसके बाद भी देर रात तक कपूर फैमिली में बॉलीवुड सेलेब्स का आना-जाना रहा। तस्वीरों में देखें शनिवार रात बोनी कपूर के घर कौन-कौन पहुंचा...

बोनी कपूर मां के निधन के बाद बेहद ग़मज़दा नज़र आए। उन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे अपनी मां से कितना प्यार करते थे।
आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ बोनी कपूर के घर पहुंचे और उनकी मां के निधन से हुई क्षति के लिए उनका ढांढस बंधाया।
गौरी स्प्रैट ने बोनी कपूर के गले मिलकर उन्हें सांत्वना दी तो वही आमिर खान भी दुख की इस घड़ी में कपूर फैमिली के साथ खड़े नज़र आए।
करीना कपूर और उनकी बड़ी बहन ने बोनी कपूर के घर पहुंचकर उन्हें और बाक़ी कपूर फैमिली को सांत्वना दी।
बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर और बेटी अंशुला कपूर के चेहरे पर दादी को खोने का गम साफ़ नज़र आया।
अनिल कपूर अपनी मां के बेहद करीब थे। आज जब वे इस दुनिया में नहीं हैं तो वे एकदम टूट से गए हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

