- Home
- Entertainment
- Bollywood
- बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं इशिता दत्ता, फ्लोरल आउटफिट में कराया मैटरनिटी फोटोशूट
बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं इशिता दत्ता, फ्लोरल आउटफिट में कराया मैटरनिटी फोटोशूट
एंटरटेनमेंट डेस्क. अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी इशिता दत्ता जल्द मां बनने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने मैटरनिटी फोटोशूट की झलक फैंस को दिखाई। इन फोटोज में वो फ्लोरल आउटफिट में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुए नजर आ रही हैं।

इशिता इन फोटोज में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक इशिता को प्रेग्नेंसी की बधाई दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग अजय देवगन को नाना बनने की भी बधाई दे रहे हैं।
32 साल की एक्ट्रेस इशिता दत्ता को कुछ दिन पहले मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान इशिता अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दी थीं। हालांकि उस समय एक्ट्रेस ने इस खबर को ऑफिशियल नहीं किया था।
लेकिन फिर कुछ दिन बाद उन्होंने अपने पति और एक्टर वत्सल सेठ के साथ बीच पर पोज देते हुए फोटो शेयर की। इन फोटोज में इशिता का बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। इसे शेयर करते हुए इशिता ने कैप्शन में लिखा था, 'बेबी ऑन बोर्ड।'
आपको बता दें इशिता दत्ता ने बॉलीवुड एक्टर वत्सल सेठ से साल 2017 में शादी की थी। शादी के 6 साल बाद कपल पहली बार पेरेंट्स बनने वाला है।
इशिता बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' जैसी फिल्मों में काम किया है। इस फिल्म में वो अजय देवगन की बेटी के रोल में नजर आई थीं। फिल्म में इशिता की एक्टिंग को काफी ज्यादा पसंद किया गया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।