- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Janhvi Kapoor की 5 सबसे कमाऊ फिल्में, एक 100 करोड़ पार-जानें बाकियों का हाल
Janhvi Kapoor की 5 सबसे कमाऊ फिल्में, एक 100 करोड़ पार-जानें बाकियों का हाल
Jhanvi Kapoor Highest Grossing Films: जाह्नवी कपूर की परम सुंदरी 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। वे इन दिनों अपनी मूवी का प्रमोशन करने में बिजी हैं। इसी बीच आपको उनकी इंडिया में नेट 5 सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्मों के बारे में बता रहे हैं।

जाह्नवी कपूर की फिल्म उलझ
2024 में जाह्ववी कपूर की स्पाई थ्रिलर फिल्म उलझ के डायरेक्टर सुधांशु सरिया थे। इसका निर्माण जंगली पिक्चर्स के बैनर तले किया गया था। इसमें रोशन मैथ्यू, गुलशन देवैया और आदिल हुसैन लीड रोल में थे। 35 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट 8.30 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म डिजास्टर साबित हुई थी।
जाह्नवी कपूर की फिल्म रूही
जाह्ववी कपूर की 2021 में आई फिल्म रूही एक हॉरर कॉमेडी फिल्म थी। इसमें उनके साथ राजकुमार राव और वरुण शर्मा लीड रोल में थे। हार्दिक मेहता के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया था। 35 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने 23.25 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म फ्लॉप रही थी।
जाह्नवी कपूर की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही
मिस्टर एंड मिसेज माही फिल्म 2024 में आई थी। जाह्ववी कपूर की इस स्पोर्ट ड्रामा फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया था। जज स्टूडियोज और धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म में राजकुमार राव लीड रोल में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक रही थी। 40 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट 36.28 करोड़ कमाए थे।
जाह्नवी कपूर की फिल्म धड़क
2018 आई फिल्म धड़क से जाह्नवी कपूर वे बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस रोमांटिक फिल्म के राइटर-डायरेक्टर शशांक खेतान थे। मूवी का निर्माण करण जौहर, हीरू यश जौहर और अपूर्व मेहता के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया था। इसमें ईशान खट्टर, आशुतोष राणा, अंकित बिष्ट, श्रीधर वत्सर, क्षितिज कुमार और ऐश्वर्या नारकर लीड रोल में थे। मूवी ने इंडिया में नेट 74.19 करोड़ का बिजनेस किया था।
जाह्नवी कपूर की फिल्म देवरा
2024 में आई फिल्म देवरा से जाह्नवी कपूर ने साउथ ने डेब्यू किया था। जूनियर एनटी और और सैफ अली खान के साथ वाली इस एक्शन थ्रिलर फिल्म के डायरेक्टर कोरटाला शिवा थे। इसका निर्माण युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स ने किया था। 300 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने इंडिया में नेट 292.03 करोड़ का कारोबार किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।