सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें जान्हवी कपूर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आ रही हैं। अब इस वीडियो को देख लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को हाल ही में उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। हालांकि इस दौरान दोनों पैपराजी से बचने के लिए एयरपोर्ट पर अलग-अलग एंट्रीं करते हुए नजर आए। खास बात तो यह थी कि एयरपोर्ट पर शिखर पहले पहुंचे। फिर कुछ समय तक वो जान्हवी का इंतजार करते रहे। फिर जान्हवी के पहुंचते ही वो दोनों कार्ट में बैठकर निकल गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यूजर्स के रिएक्शन

अब सोशल मीडिया पर दोनों का यह वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों अलग-अलग एयरपोर्ट पर एंटर करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान ने को-ऑर्ड सेट पहना हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने नो मेकअप लुक को अपनाया था। वहीं शिखर ब्लू शर्ट और जींस पहना था। कहा जा रहा है कि दोनों एक वेकेशन पर निकले हैं। हालांकि वो कहा गए हैं। इस बारे में अब तक खुलासा नहीं किया गया है।

View post on Instagram

इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। जहां एक ने लिखा, 'दोनों को जल्द एक-दूसरे से शादी कर लेनी चाहिए।' दूसरे ने कहा, 'ये साथ में बहुत अच्छे लगते हैं।' वहीं कुछ लोग जान्हवी और शिखर को ट्रोल करते हुए कह रहे हैं कि ये इतने यंग होने के बावजूद कार्ट में क्यों बैठ रहे हैं।

जानिए कौन हैं शिखर पहाड़िया

आपको बता दें कि शिखर पहाड़िया देश के पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। कॉफी विद करण में जान्हवी और सारा अली खान के सामने करण ने कहा था कि एक समय था जब दोनों (सारा और जान्हवी) दो सगे भाईयों को डेट करती थीं। ये दोनों सगे भाई देश के गृह मंत्री रह चुके सुशील कुमार शिंदे के पोते शिखर और वीर पहाड़िया हैं। अब शिखर और जान्हवी को एक साथ देख लोगों को करण की बातें सच लगती हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है, लेकिन दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। इससे पहले इन्हें मुकेश अंबानी के गणेश विसर्जन में एक साथ देखा गया था। उस समय जान्हवी कपूर, शिखर के साथ मुंबई की सड़कों पर जमकर डांस करती नजर आई थीं।

और पढ़ें..

सलमान खान की भांजी Alizeh Agnihotri ने बिजनेस में रखा कदम, 23 की उम्र में संभालेंगी ये काम