फिल्म वॉर 2 और कुली ने रिलीज के साथ खूब गदर मचाया। वहीं, इन दोनों के शोर के बीच एक फिल्म चुपचाप आई और पूरी महफिल लूटकर ले गई। इतना ही नहीं इस फिल्म ने रिलीज के 7 दिन के अंदर अपने बजट की 100 फीसदी लागत भी वसूल भी कर ली है। जानते हैं कौन सी है ये मूवी।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त को ऋतिक रोशन की वॉर 2 और रजनीकांत की कुली रिलीज हुई। दोनों ही फिल्म को शानदार ओपनिंग मिली। दोनों की रिलीज को 21 पूरे हो गए हैं और अब बॉक्स ऑफिस पर इनकी हालत खस्ता नजर आ रही है। इन दोनों ही फिल्मों के हंगामे के बीच एक मूवी आई, जिसका नाम है वश लेवल 2। जानकी बोदीवाला की इस गुजराती फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन हुए और इसने अपने बजट से ज्यादा कमाई कर ली है।

जानकी बोदीवाला की फिल्म वश लेवल 2 का कलेक्शन

जानकी बोदीवाला की गुजराती फिल्म वश लेवल 2 27 अगस्त को रिलीज हुई थी। मूवी को हिंदी में भी रिलीज किया गया है। इसने ओपनिंग डे पर 1.3 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे और तीसरे दिन इसकी कमाई 90 लाख रही। चौथे दिन मूवी ने 1.7 करोड़ कमाए तो पांचवें दिन इसका कलेक्शन 2.2 करोड़ रहा। छठे दिन इसने 59 लाख का बिजनेस किया। sacnilk.com की मानें तो इसने 7वें दिन 1 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म का 7 दिन का कुल कलेक्शन 8.59 करोड़ हो गया है। आपको बता दें कि डायरेक्टर कृष्णदेव याग्निक की इस सुपरनैचुरल साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म का बजट 8 करोड़ है। ये 2023 में आई मूवी वश का सीक्वल है।

ये भी पढ़ें... कौन है बॉलीवुड का ये फ्लॉप स्टारकिड, जिसने खुद के दम पर खड़ा किया 1200 करोड़ का एम्पायर

वॉर 2 और कुली ने 21 दिन में कितनी कमाई की

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 की कमाई अब ठंडी पड़ गई है। फिल्म ने 52 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी। वहीं, पहले वीकेंड इसका कलेक्शन 204.25 करोड़ रहा था। दूसरे वीकेंड मूवी ने 27 करोड़ ही कमाए थे। फिल्म ने अपनी रिलीज के 21वें दिन 15 लाख का बिजनेस किया। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने अभी तक 235.6 करोड़ का कारोबार किया है। बात रजनीकांत की कुली की बात करें तो इसने 65 करोड़ के साथ शानदार ओपनिंग की थी। वॉर 2 के साथ रिलीज हुई कुली ने पहले वीकेंड 229.65 करोड़ का कारोबार किया था। दूसरे वीकेंड इसकी कमाई 41.85 करोड़ रही। मूवी ने 21वें दिन 42 लाख का कलेक्शन किया। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसने 281.87 करोड़ का बिजनेस किया है।

ये भी पढ़ें... Bigg Boss 19 Update: कौन है 'रिवॉल्वर रानी' और 'सौतेली मां', BB शो में मचने वाला है गदर

परम सुंदरी का छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी का छठे दिन का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ गया है। 29 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन 7.25 करोड़ कमाए थे। दूसरे दिन 9.25 करोड़ और तीसरे दिन 10.25 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म की कमाई में अब भारी गिरावट देखने को मिल रही है। इसने छठे दिन 1.34 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म का इंडिया में टोटल कलेक्शन 35.59 करोड़ हो गया है।