न्यासा देवगन का आज 20वां बर्थडे है। इस मौके पर उनके पेरेंट्स अजय देवगन और काजोल ने खास अंदाज में बेटी को विश किया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के पॉपुलर कपल अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन आज (20 अप्रैल) अपना 20वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर कपल ने सोशल मीडिया के जरिए बेटी की फोटोज शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है। इस पोस्ट में जहां अजय ने बेटी को अपनी शान बताया, वहीं काजोल ने कहा कि उनकी 'बेबी गर्ल' अब बड़ी हो गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

काजोल ने लिखा प्यार भरा पोस्ट

काजोल ने न्यासा को विश करते हुए लिखा, 'यह हम और हमारी हमेशा की कहानी है। मैं आपके सेंस ऑफ ह्यूमर, माइंड और आपके खूबसूरत दिल से बहुत प्यार करती हूं। लव यू बेबी गर्ल। तुम यूं ही मुस्कुराओ, हंसो और हमेशा मेरे साथ रहो।' इसके साथ ही काजोल ने बेटी रॉक, माय बेबी और ऑल ग्रोन अप नाउ जैसे हैश टैग का यूज भी किया है।

View post on Instagram

अजय को है न्यासा पर गर्व

अजय ने बेटी के साथ तस्वीरों का कोलाज शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे बेबी।' इसके साथ ही हैशटैग के जरिए लिखा कि पिता को तुम पर गर्व है। इन फोटोज में अजय और न्यासा मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। अब कपल के इस पोस्ट के जरिए फैंस से लेकर सेलेब्स न्यासा को विश कर रहे हैं।

View post on Instagram

न्यासा ने जैसलमेर में सेलिब्रेट किया था प्री बर्थडे

न्यासा इस समय स्विटजरलैंड से इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी की पढ़ाई पढ़ रही हैं। इससे पहले वो सिंगापुर में पढ़ाई कर रही थीं। वो कुछ महीने पहले ही घर लौटी हैं और उन्हें अक्सर अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए स्पॉट किया जाता है। न्यासा हाल ही में अपने दोस्तों के साथ जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में वेकेशन मनाने भी गई थीं। वहीं पर उनके दोस्तों ने उनका एडवांस बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था।