कंगना रनौत ने दिल्ली स्थित सरकारी आवास में पारंपरिक अंदाज में दिवाली मनाई। गुजरात की पटोला साड़ी पहनकर उन्होंने दीए जलाए और पूजा की झलकियां साझा कीं। उनके घर के लकड़ी के इंटीरियर और साज-सज्जा ने नेटिज़न्स को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Kangana Ranaut Diwali Celebration: मंडी से लोकसभा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इस बार की दिवाली अपने दिल्ली वाले सरकारी आवास में मनाई। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो और तस्वीरों में उनके घर की शानदार झलक दिखाई दे रही है। इस मौके के लिए कंगना ने खुद को गुजराती पटोला साड़ी में तैयार किया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कंगना रनौत ने सरकारी आवास को जन्नत की तरह सजााया

कंगना के भव्य रूप से रिकंस्ट्रेट किया ऑफीशियल आवास के लिए यूजर्स का ध्यान खींचा है। गुजरात की पारंपरिक पटोला साड़ी पहने, कंगना ने दीए जलाने और पूजा - पाठ करने की झलकियां शेयर की हैं। जिसमें cultural heritage और अपनी पसंद स्टाइल का कॉम्बीनेशन था।

फैंस को भा गया कंगना का पारंपरिक अंदाज 

कंगना का दिवाली समारोह में उनका खूबसूरती से सजे पूजा स्थल था, जिसे दीयों, फूलों और लाइट से सजाया गया था। छत पर बने मंडप और टाइल्स वाले फर्श ने आतिशबाजी के लिए एक आइडल प्लेस के रूप में काम किया, जिसने उत्सव के माहौल को बेहद खूबसूरत बना दिया। एक्ट्रेस की पोस्ट में एकदम पारंपिरक अनुष्ठान और शानदार उत्सव को मनाने की झलक साफ दिखाई दे रही थी।

देखें कंगना के घर की शानदार झलक-

View post on Instagram

एक सदी से ज्यादा पुराने बंगले में रह रहीं कंगना रनौत 

मंडी से चुनाव जीतने के बाद, कंगना दिल्ली में सरकार द्वारा डिस्ट्रीब्यूट अपने ऑफीशियल रेसीडेंस में रहने लगीं। ये घर कथित तौर पर सौ साल से ज्यादा पुराना है। इस उसी कंडीशन में बनाए रखने और मॉडर्न फैसेलिटी को शामिल करने के लिए इसमें बड़े बदलाव किए गए हैं। इसमें लकड़ी का काम, ओल्ड फिक्स्चर और सजावट शामिल है।

Scroll to load tweet…

व्हाइट असबाब, ब्लैक मार्बलर का फर्श और बड़े झूमर एक एक शानदार दृश्य पैदा करते हैं। दीवारों पर भारतीय शैली की कलाकृतियां सजी हैं, कंगना हैंड मेड सीनरी से दीवाल को सजाया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस घर की भव्यता की तुलना बॉलीवुड के बेहद लग्जरी घरों से कर रहे हैं।