Bollywood singer Kanika Kapoor ने उजागर किया कि भारत में प्लेबैक सिंगर्स को उनके गानों के लिए सिर्फ 101 रुपए मिलते हैं। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में रॉयल्टी या पेंशन जैसी कोई सुविधा नहीं है, सिंगर्स को सिर्फ लाइव शो से ही कमाई होती है। 

Kanika Kapoor Viral Interview: भारत में सिंगर्स को अच्छा और सम्मानजनक पैसा नहीं मिलता है। यहां तक कि सबसे अच्छे गाने गा चुके गायकों को भी छोटी-मोटी रकम से संतुष्ट होना पड़ा है। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि यह दावा किया है 'बेबी डॉल' जैसे गाने गा चुकीं सिंगर कनिका कपूर ने। दरअसल, कनिका हाल में उर्फी जावेद के शो 'बंक विद उर्फी' में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने भारत में सिंगर्स को मिलने वाले मेहनताने पर बात की। उनकी मानें तो इंडिया में सिंगर्स को उनके गानों के लिए 101 रुपए मिलते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कनिका कपूर की नज़र में सिंगर्स को कितना पैसा मिलता है?

कनिका कपूर ने उर्फी जावेद से बातचीत के दौरान कहा, "सिंगर्स को वाकई पैसा नहीं दिया जाता। मैं सारे कॉन्ट्रैक्ट दिखाती हूं। 101 रुपए मिलते हैं। वे कहते हैं कि वे आपका फेवर कर रहे हैं। मैं आपसे इंडिया के सबसे महान सिंगर के बारे में बात कर सकती हूं। मैं नाम नहीं लूंगी। लेकिन बहुत साफ़ है। मुझे नहीं लगता कि उन्हें उनके सबसे अच्छे गानों के लिए भी अच्छा मेहनताना मिला है या कोई पब्लिशिंग हुई है या कोई रॉयल्टी बनाई गई है। आज के दौर में इंडिया में ऐसा कुछ भी नहीं है।"

सिंगर्स को नहीं मिलती किसी तरह की पेंशन

कनिका आगे कहती हैं, "अगर आप जिंदा हैं और गाने में सक्षम हैं, अगर आपकी आवाज़ चल रही है और आप शो कर पा रहे हैं। जब तक आप शो कर पा रहे हैं, तब तक आपको पैसे मिलेंगे। कल को कुछ हो जाए तो कोई पेंशन नहीं है सिंगर्स के लिए।"

कौन हैं कनिका कपूर?

46 साल की कनिका कपूर का जन्म लखनऊ में हुआ था। वे 2012 से लगातार म्यूजिक इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने 2012 में पंजाबी सूफी सॉन्ग 'जुगनी जी' से सिंगिंग की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि, बॉलीवुड में उनका डेब्यू 2014 की फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' के गाने 'बेबी डॉल' से हुआ था, जो बेहद पॉपुलर हुआ था। उन्हें इसके लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। बाद में उन्होंने 'चिट्टियां कलाइयां (रॉय), 'देसी लुक' (एक पहेली लीला' और 'बीट पे बूटी' (अ फ़्लाइंग जट) जैसे गानों को आवाज़ दी। 1999 में उन्होंने NRI राज चंडोक से शादी की और लंदन शिफ्ट हो गईं। हालांकि, 2012 में दोनों का तलाक हो गया। कप के तीन बच्चे (बेटियां आयना, समारा और बेटा युवराज) हैं। 2022 में NRI बिजनेसमैन गौतम हठीरमानी से दूसरी शादी की।