बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने हाल ही में कहा कि वो चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं। इसके साथ ही उन्होंने इसके भारत के लिए गर्व की बात बताई है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. चंद्रयान-3 ( Chandrayaan 3) धीरे-धीरे चांद की सतह पर उतरने की ओर है। चांद के साउथ पोल पर पहली बार कोई ह्यूमन मिशन दस्तक देने जा रहा है। ऐसे में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अपने बच्चों के साथ इस पल को दिल थामकर देखने वाली हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने चंद्रयान की लैंडिंग को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की है। इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया है कि वो 'चंद्रयान 3' की लैंडिंग को लाइव देखने के लिए बेताब हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बच्चों के साथ चंद्रयान-3 की लेंडिंग को देखेंगी करीना कपूर

करीना ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'यह भारत और सभी भारतीयों के लिए एक गर्व का पल है और मैं इसके लिए बेहद एक्साइटेड हूं। आप अपने दिल में गर्व के इस भाव को साफ महसूस कर सकते हैं। भारतीय होने के नाते, हम सभी अभी इसे देखने का इंतजार कर रहे हैं। मेरा प्लान है कि मैं तैमूर और जेह के साथ चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लाइव एक्सपीरियंस करूं।'

23 अगस्त को चंद्रमा पर लेंड चंद्रयान-3

यह देश का तीसरा चंद्र मिशन है और 2019 में चंद्रयान-2 के असफल लैंडिंग प्रयास के बाद पहला। चंद्रयान-3 की सफलता चंद्रमा पर सॉफ्ट-लैंडिंग करने की भारत की क्षमता को प्रदर्शित करेगी और भविष्य के चंद्र मिशनों के लिए गाइड करेगी। चंद्रयान-3 मिशन से भारत को अपनी स्पेस टेक्नोलॉजी डेवलप करने में मदद मिलेगी। 14 जुलाई को लॉन्च किया गया चंद्रयान-3, 23 अगस्त को चंद्रमा पर लेंड करेगा। इसे इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा यूट्यूट हैंडल और डीडी नेशनल चैनल पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।

और पढ़ें…

अंदर से ऐसा दिखता है सोनम कपूर का 176 करोड़ का बंगला, देखें INSIDE PICS