करीना कपूर ने बताया कि शूटिंग के दौरान बच्चों को कैसे मिस करती हैं और सैफ अली खान कैसे बच्चों के साथ मस्ती करते हैं। सैफ बच्चों के साथ गिटार और ड्रम बजाते हैं और उन्हें टीवी देखने भी देते हैं।

Kareena Kapoor on working mother life : करीना कपूर ने हाल ही में विक्की कौशल के साथ बातचीत के दौरान एक वर्किंग मदर होने की चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उनके पति, एक्टर सैफ अली खान अपने दोनों बेटों के लिए "Instantly" पिता की भूमिका निभाते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

करीना कपूर ने हाल ही में विक्की कौशल के साथ चैट के दौरान मां की जिम्मेदारियों बारे में खुलकर बात की है। हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया द्वारा आयोजित एक बातचीत में, विक्की ने करीना से पूछा कि उनके बच्चे शूटिंग के लिए उनके दूर रहने को कैसे हैंडल करते हैं।

करीना को वर्क के साथ घर का काम करना मुश्किल

करीना ने बताया कि "यह मुश्किल हो जाता है। इस साल, सैफ बाहर गए और दो फिल्मों की शूटिंग की, इसलिए उन्हें मम्मा के घर पर रहने की आदत हो गई थी। अब, अगर मैं शूटिंग पर जाती हूं - जैसे कि कुछ दिनों के लिए, जब मैं ऐड की शूटिंग कर रही होती हूं, महीने में 10-15 दिन - तो वे मुझसे चिढ़ जाते हैं। वे हमेशा कहते हैं, 'अम्मा कहां हैं?'।

सैफ अली खान के साख बच्चे करते हैं खूब मस्ती

"जब सैफ उनके साथ होते हैं तो उन्हें बहुत अच्छा लगता है, क्योंकि सैफ बहुत प्यारे पिता हैं, और वे बहुत ही एक्टिव पिता हैं। साथ ही, जब वे आस-पास होते हैं तो उन्हें खूब टीवी देखने भी मिलती है। मेरे बड़े बेटे को सैफ के साथ गिटार और ड्रम बजाना बहुत पसंद है। जब मैं आस-पास नहीं होती, तो उन्हें हमेशा टीवी देखने का समय मिलता है। पिता हमेशा उन्हें लाड़-प्यार करते हैं। मैं तो उनसे हमेशा कहती हू 'सो जाओ।

करीना कपूर खान और सैफ अली का रिश्ता

करीना कपूर और सैफ अली खान ने 2012 में शादी की थी। इस कपल की पहली मुलाकात 2008 में टशन के सेट पर हुई थी । जल्द ही उनकी केमिस्ट्री एक रिश्ते में बदल गई। उन्होंने 2016 में अपने पहले बच्चे तैमूर अली खान का वेलकम किया। इसके चार साल बाद, उनके दूसरे बेटे जहांगीर अली खान (जेह) का जन्म 2021 में हुआ।