करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का 53 वर्ष की आयु में पोलो खेलते समय निधन। आखिरी शब्दों में उन्होंने कहा, 'मैंने कुछ निगल लिया है।'

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का 53 साल की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक उन्हें लंदन में पोलो खेलते दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और फिर इस वजह से उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं अब उनके निधन से पहले उनके आखिरी शब्द का खुलासा हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मौत से पहले यह थे संजय कपूर के आखिरी शब्द

वहीं टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, पोलो मैच में मौजूद लोगों ने संजय को यह कहते हुए सुना कि मैंने कुछ निगल लिया है। इससे कई लोगों को लगा कि उसने कोई कीड़ा निगल लिया है। बाद में, रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उसने एक मधुमक्खी निगल ली थी। उसके दोस्त और बिजनेस एसोसिएट सुहेल सेठ ने एएनआई को बताया कि 'इंग्लैंड में पोलो मैच के दौरान एक मधुमक्खी निगलने के बाद, संजय को हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया। हालांकि, अभी तक इस चीज पर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

दिल्ली में होगा संजय कपूर का अंतिम संस्कार

संजय के ससुर और उनकी पत्नी प्रिया सचदेव के पिता अशोक सचदेव ने हाल ही में खुलासा किया था कि उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा। उन्होंने कहा, 'पोस्टमॉर्टम अभी चल रहा है। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए भारत लाया जाएगा।' रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि उनकी अमेरिकी नागरिकता के कारण कानूनी औपचारिकताओं के कारण अंतिम संस्कार में देरी हो सकती है। आपको बता दें लंदन में रहने वाले भारतीय बिजनेसमैन की साल 2003 में करिश्मा से शादी हुई थी। हालांकि, साल 2016 में दोनों ने तलाक ले लिया था। इस शादी से कपल के दो बच्चे हैं। संजय, करिश्मा के एक्स हसबैंड होने के साथ-साथ बड़े बिजनेसमैन, पोलो प्लेयर और ब्रिटेन के राजकुमार विलियम के करीबी दोस्त थे। संजय अपने पीछे 10,300 करोड़ की प्रॉपर्टी छोड़ गए हैं।