- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Karwa Chauth: रवीना टंडन ने रचाई खास मेहंदी, शिल्पा शेट्टी ने दिखाई सरगी की झलक
Karwa Chauth: रवीना टंडन ने रचाई खास मेहंदी, शिल्पा शेट्टी ने दिखाई सरगी की झलक
शुक्रवार को करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम से खास तक सभी महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा है। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी करवा चौथ मनाने की तैयारी में हैं। कइयों ने हाथों में मेहंदी रचाई है तो कुछ ने सरगी की झलक की दिखाई है।

बॉलीवुड हसीनाओं ने की करवा चौथ की तैयारी
बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस शुक्रवार को करवा चौथ मनाने के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि हर साल की तरह इस बार भी अनिल कपूर के बंगले पर सभी हसीनाएं इकट्ठा होंगी और धूमधाम से त्योहार मनाएंगी।
रवीना टंडन ने रचाई स्पेशल मेहंदी
रवीना टंडन करवा चौथ मनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने हाथों में खास डिजाइन की मेहंदी भी लगवाई है। उन्होंने मेहंदी डिजाइन में पति, बच्चों और गोद ली बेटियों का नाम लिखवाया है।
ये भी पढ़ें... इन 5 सेलेब्स के लिए करवाचौथ होगा खास, जानिए कौन सी एक्ट्रेस पहली बार सेलिब्रेट करेगी यह त्यौहार
शिल्पा शेट्टी ने दिखाई सरगी की झलक
शिल्पा शेट्टी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मेहंदी लगे हाथ और सरगी की झलक दिखाई है। बता दें कि सरगी में उन्हें अपनी सास ने खास गिफ्ट और कई सारी स्पेशल चीजें मिली हैं।
हिना खान ने लगाई मेहंदी
हिना खान का इस साल पहला करवा चौथ है। उन्होंने त्योहार मनाने के लिए हाथों में खास डिजाइन की मेहंदी लगवाई है। उन्होंने मेहंदी लगे हाथों की फोटोज भी शेयर की हैं।
महीप कपूर-कृति खरबंदा ने दिखाई मेहंदी
संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने भी करवा चौथ के लिए हाथों में मेहंदी लगवाई है। साथ ही कृति खरबंदा भी करवा चौथ सेलिब्रेशन के लिए तैयार हैं। दोनों को आर्टिस्ट वीना नागदा ने मेहंदी लगाई है।
करवा चौथ मनाने के मूड में काजल अग्रवाल
काजल अग्रवाल भी करवा चौथ मनाने के लिए उत्साहित नजर आ रही हैं। उन्होंने भी हाथों में मेहंदी रचाई है, जिसकी झलक उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर फोटोज शेयर कर दिखाई है।
ये भी पढ़ें... Karwa Chauth Arghya Mantra: करवा चौथ पर कैसे दें चंद्रमा को अर्घ्य, कौन-सा मंत्र बोलें?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।