- Home
- Entertainment
- Bollywood
- कैटरीना कैफ ने रिजेक्ट की 9 फिल्में, इन 4 में काम कर चमकी दीपिका पादुकोण की किस्मत
कैटरीना कैफ ने रिजेक्ट की 9 फिल्में, इन 4 में काम कर चमकी दीपिका पादुकोण की किस्मत
Katrina Kaif Rejected Films: कैटरीना कैफ 42 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 1983 हॉन्ग कॉन्ग में हुआ था। कैटरीना यूं तो कई हिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं, लेकिन कुछ फिल्में ऐसी भी हैं, जो उन्होंने रिजेक्ट की। आइए, जानते हैं इन फिल्मों के बारे में...

1. अजय देवगन और काजल अग्रवाल की फिल्म सिंघम 2011 में आई थी। इस फिल्म के मेकर्स की पहली पसंद कैटरीना कैफ थी, लेकिन डेट्स प्रॉब्लम्स की वजह से उन्होंने मना कर दिया। 20 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 160 करोड़ की कमाई की थी।
2. 2012 में आई फिल्म बर्फी के लिए कैटरीना कैफ को अप्रोच किया गया था। हालांकि, किसी कारण से उन्होंने फिल्म नहीं की। रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा की ये फिल्म हिट रही। 30 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 175 करोड़ कमाए थे।
3. गोलियों की रासलीला राम-लीला के लिए कैटरीना कैफ पहली पसंद थी। हालांकि, बिजी शेड्यूल की वजह से वे फिल्म नहीं कर पाईं। 2013 में आई रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की इस मूवी का बजट 88 करोड़ था और इसने 201.4 करोड़ का बिजनेस किया था।
4. 2013 में आई फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में लीड एक्ट्रेस के लिए कैटरीना कैफ को अप्रोच किया गया था। हालांकि, वे किसी कारण फिल्म नहीं कर पाई। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ये फिल्म 70 करोड़ के बजट में बनी थी। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 423 करोड़ कमाए थे।
5. रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म ये जवानी है दीवानी में दीपिका वाला रोल पहले कैटरीना कैफ को ऑफर हुआ था। उन्होंने फिल्म में ज्यादा रुचि नहीं दिखाई। 2013 में आई ये फिल्म 75 करोड़ के बजट में बनी थी और फिल्म ने 319.6 करोड़ का कारोबार किया था।
6. 2014 में आई फिल्म गुंडे में मेकर्स चाहते थे कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा वाला किरदार निभाए। लेकिन उन्हें फिल्म की कहानी खास नहीं लगी और उन्होंने काम करने से मना कर दिया। 2014 में आई फिल्म का बजट 51 करोड़ था और इसने 130.91 करोड़ कमाए थे। फिल्म में प्रियंका के साथ रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर थे।
7. सिंह इज ब्लिंग में एमी जैक्सन वाला रोल कैटरीना कैफ को ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने फिल्म में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। अक्षय कुमार की ये फिल्म 2015 में आई थी। 70 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 149.10 करोड़ का बिजनेस किया था।
8. बाजीराव मस्तानी के लिए मेकर्स ने सबसे पहले कैटरीना कैफ को अप्रोच किया था। हालांकि, डेट्स इश्यू की वजह उन्होंने फिल्म रिजेक्ट कर दी। फिर दीपिका पादुकोण ने इसमें काम किया। 2015 में आई इस फिल्म में रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा थे। इस फिल्म का बजट 145 करोड़ था और इसने 356.2 करोड़ कमाए थे।
9. 2017 में आई फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर ने काम किया था। मेकर्स फिल्म में श्रद्धा से पहले अर्जुन के अपोजिट कैटरीना कैफ को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन कैटरीना ने मना कर दिया। 58 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 97.7 करोड़ का कलेक्शन किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

