- Home
- Entertainment
- Bollywood
- अक्षय कुमार की इन 4 फिल्मों का साउथ में बना रीमेक, एक की तो 2 बार हुई नकल!
अक्षय कुमार की इन 4 फिल्मों का साउथ में बना रीमेक, एक की तो 2 बार हुई नकल!
जिस तरह बॉलीवुड में साउथ इंडियन फिल्मों के रीमेक बनाए जाते हैं। वैसे ही साउथ में बॉलीवुड फिल्मों को भी कॉपी किया जाता है। मसलन, अकेले अक्षय कुमार की 4 फिल्मों के रीमेक वहां बन चुके हैं। जानिए इन चारों फिल्मों और उनके रीमेक के बारे में...

1. खाकी (2004)
राजकुमार संतोषी ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, अजय देवगन की भी अहम् भूमिका थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एवरेज प्रदर्शन किया था।
साउथ में किस नाम से बना ‘खाकी’ का रीमेक?
2009 में 'खाकी' का रीमेक तेलुगु भाषा में 'सत्यमेव जयते' नाम से बनाया गया। फिल्म का निर्देशन जीविता राजशेखर ने किया था। राजशेखर, शिवाजी, नीतू चंद्रा और मिलिंद सोमण जैसे कलाकारों ने अहम् भूमिका निभाई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।
2. OMG: Oh My God (2012)
अक्षय कुमार स्टारर OMG: Oh My God का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया था। फिल्म में अक्षय के अलावा परेश रावल और मिथुन चक्रवर्ती जैसे कलाकार अहम् रोल में दिखे थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।
OMG का पहला रीमेक तेलुगु में बना
OMG का पहला रीमेक 2015 में तेलुगु में 'गोपाला गोपाला' नाम से बना, जिसमें दग्गुबती वेंकटेश और पवन कल्याण लीड रोल में थे। किशोर कुमार परदासानी निर्देशित यह फिल्म हिट रही थी।
कन्नड़ में भी बना ‘OMG’ का रीमेक
2016 में OMG का दूसरा साउथ इंडियन वर्जन कन्नड़ में 'मुकुंद मुरारी' नाम से बना। इस फिल्म के डायरेक्टर नंद किशोर थे और इसमें सुदीप और उपेन्द्र राव जैसे कलाकार अहम् रोल में दिखे थे। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
3.खिलाड़ी (1992)
अब्बास-मस्तान ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। इस हिट फिल्म में अक्षय कुमार के साथ आयशा जुल्का और दीपक तिजोरी ने अहम् रोल निभाया था।
साउथ में किस नाम से बना खिलाड़ी का रीमेक?
'खिलाड़ी' का रीमेक 1995 में कन्नड़ भाषा में Aata Hudugata नाम से बना। बी. राममूर्ति ने इस फिल्म का निर्देशन किया था और राघवेन्द्र राजकुमार, प्रेमा और शिवरंजन ने इसमें अहम् भूमिका निभाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफस पर फ्लॉप हो गई थी।
4. स्पेशल 26 (2013)
नीरज पांडे के निर्देशन में बनी यह फिल्म सेमी हिट रही थी। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा अनुपम खेर,मनोज बाजपेयी और काजल अग्रवाल का भी अहम् रोल है।
'स्पेशल 26' का साउथ रीमेक
तमिल में 'स्पेशल 26' का रीमेक 'Thaanaa Serndha Koottam' नाम से बनाया गया, जो 2018 में रिलीज हुआ था। विग्नेश सिवान के निर्देशन वाली इस फिल्म में सूर्या, कीर्ति सुरेश, राम्या कृष्णन, आर. जे. बालाजी और कार्तिक जैसे कलाकारों ने अहम् भूमिका निभाई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

