3 फ़िल्में, एक नाम, सब की सब फ्लॉप, एक का तो हीरो सालों से गायब
बॉलीवुड में एक ही नाम पर कई फ़िल्में कई बार बन चुकी हैं। लेकिन एक टाइटल ऐसा है, जिस पर तीन फ़िल्में बनीं, जिनमें एक फ्लॉप तो दो डिजास्टर साबित हुईं। जानिए इस टाइटल और इन सभी फिल्मों के बारे में...

हम जिस टाइटल की बात कर रहे हैं, वह है कर्ज। यह वो टाइटल है, जिस पर 28 साल के अंतराल में 3 फ़िल्में बनीं। लेकिन बदकिस्मती से बड़े-बड़े स्टार्स होने के बावजूद ये सभी फ़िल्में फ्लॉप साबित हुईं।
'क़र्ज़' नाम से पहली फिल्म 1980 के दशक में बनी थी। यह रोमांटिक थ्रिलर फिल्म थी, जिसका निर्देशन सुभाष घई ने किया था। फिल्म में ऋषि कपूर, टीना मुनीम, राज किरण और सिमी ग्रेवाल का अहम् रोल था।
11 जून 1980 को रिलीज हुई ऋषि कपूर स्टारर 'क़र्ज़' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। पुनर्जन्म की कहानी पर आधारित इस फिल्म के म्यूजिक लिए लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल को फिल्मफेयर का बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला था।
'क़र्ज़' (1980) में अहम् रोल निभाने वाले राज किरण सालों से गायब हैं। वे 1990 के दशक के अंत तक फिल्मों में एक्टिव थे। लेकिन इसके बाद वे कहां गायब हो गए कोई नहीं जानता। यहां तक कि उनके फैमिली मेंबर्स भी उनके ठिकाने के बारे में नहीं जानते हैं।
खैर, बात 'क़र्ज़' की करते हैं तो इस टाइटल पर दूसरी फिल्म 2002 में बनी थीं। फिल्म का पूरा टाइटल था 'क़र्ज़ : द बर्डन ऑफ़ ट्रुथ', जिसका डायरेक्शन हैरी बाजवा ने किया था। फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, किरण खेर, आशुतोष राणा और शिल्पा शेट्टी अहम् रोल में थे।
6 दिसंबर 2002 को रिलीज हुई 'क़र्ज़ : द बर्डन ऑफ़ ट्रुथ' बॉक्स ऑफिस डिजास्टर साबित हुई थी। 11 करोड़ रुपए में बनी यह फिल्म 8.69 करोड़ रुपए पर सिमट गई थी।
'क़र्ज़' टाइटल वाली तीसरी फिल्म 2008 में रिलीज हुई थी। यह 1980 में रिलीज हुई 'क़र्ज़' की रीमेक थी, जिसका निर्देशन सतीश कौशिक ने किया था। हिमेश रेशमिया, उर्मिला मातोंडकर, श्वेता कुमार की फिल्म में अहम् भूमिका थी।
17 अक्टूबर 2008 को रिलीज हुई 'क़र्ज़' बॉक्स ऑफिस पर महाडिजास्टर साबित हुई थी। फिल्म लगभग 24 करोड़ रुपए में बनी थी, जबकि बॉक्स ऑफिस पर यह महज 10.33 करोड़ रुपए ही कमा पाई थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

