- Home
- Entertainment
- Bollywood
- ना मांग में सिंदूर, ना गले में मंगलसूत्र, शादी के बाद कियारा आडवाणी को ऐसा देखा तो भड़क उठे लोग
ना मांग में सिंदूर, ना गले में मंगलसूत्र, शादी के बाद कियारा आडवाणी को ऐसा देखा तो भड़क उठे लोग
एंटरटेनमेंट डेस्क. शादी के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी लगातार चर्चा में हैं। अब कपल की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनकी वजह से कियारा आडवाणी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं क्या है मामला और लोग कैसे कमेंट कर रहे हैं...

दरअसल, सिद्धार्थ और कियारा की ये तस्वीरें उनके दिल्ली वाले घर की है। तस्वीरों में कपल को अपने रिलेटिव्स के साथ पोज देते देखा जा रहा है।
अनारकली ड्रेस में कियारा काफी खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए कलर्ड दुपट्टा कैरी किया है। दूसरी ओर सिद्धार्थ ने जींस के साथ बंद गले की फुल स्लीव्स टी-शर्ट पहनी है।
कियारा आडवाणी के हाथों में मेहंदी और चूड़ियां भी नजर आ रही हैं, लेकिन ना टिपिकल मैरिड लड़की की तरह उनके गले में मंगलसूत्र दिखाई दे रहा है और ना ही मांग में सिंदूर। इसकी वजह से इंटरनेट यूजर्स उन्हें खूब भला-बुरा सुना रहे हैं।
मसलन, एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "नई नवेली दुल्हन। ना सिंदूर, ना मंगलसूत्र। हद है, क्या बकवास है।" एक यूजर का कमेंट है, "वह नई दुल्हन नहीं लग रही है। प्रॉब्लम क्या है? सिंदूर ना बिंदी। मुझे नहीं पता कि उन्होंने शादी क्यों की।"
एक यूजर ने लिखा है, "सब ठीक है। इतने जल्दी मंगलसूत्र निकाल दी। सिंदूर भी नहीं।" एक यूजर का कमेंट है, "अरे गलती से चूड़ा उतारना भूल गई शायद। वो भी खोल देती।" एक यूजर का कमेंट है, "शादी के कुछ दिनों तक तो सिंदूर, बिंदी लगाओ यार। ऐसी शक्ल दिखाने से क्या ही तुम सुंदर लगोगी।"
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी 7 फ़रवरी को राजस्थान के जैसलमेर में हुई। यहां के होटल सूर्यगढ़ पैलेस में उनकी शादी के फंक्शन तीन दिन चले थे, जो 5 फ़रवरी को मेहंदी के साथ शुरू हुए थे।
9 फ़रवरी को कपल ने अपने रिलेटिव्स और करीबियों के लिए रिसेप्शन होस्ट किया। उनका अगला रिसेप्शन मुंबई में 12 फ़रवरी को होने जा रहा है, जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स शिरकत करेंगे।
और पढ़ें…
प्यार किसी से और शादी किसी और से, कुछ ऐसी है इन 9 बॉलीवुड एक्ट्रेस की कहानी
PHOTOS: ग्रैंड वेडिंग में अक्षय कुमार-मोहनलाल के डांस ने जमाया रंग, साउथ-बॉलीवुड स्टार्स का लगा मेला
रश्मिका मंदाना ने देश की 5 अलग-अलग जगह खरीदे 5 लग्जरी अपार्टमेंट? 26 साल की एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई
7 PHOTOS: एक्ट्रेस ने बताई खुद के सिंगल होने की वजह, जानिए आखिर किस-किस तरह का लड़का नहीं चाहिए?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।