- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan trailer : सलमान ने शहनाज गिल को 'Move on' के लिए कहा, एक्ट्रेस ने दिया गजब रिप्लाई, देखें 10 पिक्स
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan trailer : सलमान ने शहनाज गिल को 'Move on' के लिए कहा, एक्ट्रेस ने दिया गजब रिप्लाई, देखें 10 पिक्स
एंटरटेनमेंट डेस्क । सलमान खान की KKBKKJ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान, शहनाज़ गिल ने बॉलीवुड डेब्यू के बारे में बात की है । एक्ट्रेस ने सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करने के अपने एक्सपीरिएंस का खुलासा किया है। वहीं सलमान ने उन्हें 'move on' के लिए कहा ।

KKBKKJ का ट्रेलर लॉन्च
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म, किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। इसमें मूवी की पूरी स्टार कास्ट मौजूद थी।
बेहतरीन विजुअल ट्रीट का मिलेगा तोहफा
हाई-ऑक्टेन एक्शन स्टंट के साथ पावर-पैके कही जाने वाली यह फिल्म फैंस के लिए एक विजुअल ट्रीट होने जा रही है। फिल्म को खूबसूरत लोकेशन पर शूट किया गया है।
शहनाज से पूछा सवाल
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर, शहनाज़ गिल से सलमान खान के साथ बड़े फिल्म प्रोजेक्ट में अपनी शुरुआत करने के बारे में एक्सपीरिएंस के बारे में पूछा गया ।
शहनाज गिल की सलमान खान के सामने घबराहट पर किया सवाल
किसी का भाई किसी की जान मूवी के ट्रेलर लॉन्च के दौरान, पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या वह इसने बड़े बैनर की फिल्म की शूटिंग के दौरान घबराई हुई थीं ।
सलमान खन ने कहा- मूव ऑन
इसी पर रिएक्ट करते हुए, सलमान ने बीच में इंटरेप्ट किया और कहा, "मैं कह रहा हूं मूव ऑन कर जाओ" जिस पर शहनाज ने कहा हां 'कर गई'।
सलमान खान के साथ शूटिंग का लिया आनंद
किसी का भाई किसी की जान के ट्रेलर की लॉन्चिंग के दौरान शहनाज़ ने बताया कि शूटिंग के दौरान कैसे उन्होंने बॉलीवुड के भाईजान के साथ शूटिंग के हर पल का आनंद लिया ।
सलमान खान के सामने नर्वस हो जाती हैं शहनाज गिल
शहनाज गिल ने सलमान खान के साथ काम करने को लेकर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, नहीं मैं नर्वस नहीं होती। लेकिन सलमान सर के सामने होता ही है।
सलमान खान के साथ काम करने को बताया ऑनर
सलमान सर के साथ अपने आप को देख मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे खुद से प्यार है। पहली बात तो यह है कि आप खुद से प्यार करते हैं और फिर सलमान सर से।
दबंग खान की जमकर तारीफ
शहनाज ने सलमान खान के लिए कहा कि ऐसे मल्टी टेलेटिंड और ग्रेट एक्टर्स के बीच खड़ा होना रियल में बहुत अच्छा लगता है, जिन्होंने अपने लाइफ में कुछ न कुछ बड़ा हासिल किया है।
शहनाज गिल का वर्क फ्रंट
बिग बॉस 13 में पार्टीसिपेट करने के बाद शहनाज़ गिल हर घर में पहचान बना चुकी हैं । इसमें उनके क्लोज़ फ्रेंड और उस सीजन विनर दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी केमिस्ट्री फैंस के बीच काफी पॉप्युलर थी। किसी का भाई किसी की जान इतने बड़े बैनर के साथ एक्ट्रेस की पहली हिंदी फिल्म होगी।
ये भी पढ़ें-
टॉपलेस उर्फी जावेद ने पहनी गजरे से बनी ड्रेस, आपा खो बैठे लोग बोले- कहां से आ गई ये वल्गर औरत
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।