- Home
- Entertainment
- Bollywood
- कब पापा बनेंगे केएल राहुल? सुनील शेट्टी ने बताया कब होगी बेटी अथिया की डिलीवरी
कब पापा बनेंगे केएल राहुल? सुनील शेट्टी ने बताया कब होगी बेटी अथिया की डिलीवरी
सुनील शेट्टी जल्द ही नाना बनेंगे! बेटी अथिया और केएल राहुल के घर अप्रैल में आएगा नन्हा मेहमान। खुशी से झूम रहा है पूरा परिवार।

सुनील शेट्टी नाना बनने वाले हैं। उनकी बेटी अथिया प्रेग्नेंट है और ज़ल्दी ही उनके और केएल राहुल के घर में नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजेगी। अथिया शेट्टी की डिलीवरी कब होगी? सुनील शेट्टी ने एक बातचीत में इसका खुलासा कर दिया है...
सुनील शेट्टी हाल ही में ICICI की पूर्व CEO चंदा कोचर के पॉडकास्ट में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बात की।
सुनील शेट्टी ने चंदा कोचर से बातचीत के दौरान यह भी बताया कि उनकी बेटी अथिया शेट्टी की डिलीवरी कब होगी और कब एक्ट्रेस और केएल राहुल के पहले बच्चे का आगमन होगा।
सुनील शेट्टी ने बताया कि घर में नन्हे मेहमान के आगमन को लेकर वे और उनका परिवार कितने एक्साइटेड हैं।
जब सुनील शेट्टी से पूछा गया कि घर में डिनर टेबल पर उनका परिवार किस बारे में बात करता है तो उन्होंने कहा, “फिलहाल, शायद नाती/नातिन के बारे में। इसके अलावा कोई बात नहीं होती।”
बकौल सुनील शेट्टी, "हम कोई और बात करना भी नहीं चाहते। हम बस अप्रैल में उसके (नाती/नातिन) आने का इंतजार कर रहे हैं।"
सुनील शेट्टी ने आगे कहा, "सबकुछ बच्चे के इर्द-गिर्द घूम रहा है। लड़का हो या लड़की इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।"
सुनील शेट्टी कहते हैं, "मैं हमेशा सोचता था...मेरा मतलब है कि कुल मिलाकर महिलाएं....लेकिन मैं हमेशा सोचता था कि जब माना (सुनील शेट्टी की पत्नी) प्रेग्नेंट थीं तो वे सबसे ज्यादा सुंदर दिखती थीं। मैं अथिया को देखता हूं और वह सबसे सुंदर दिखती है।"
अथिया शेट्टी ने जनवरी 2023 में क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की। नवम्बर 2025 में उन्होंने ऐलान किया था कि वे पैरेंट्स बनने वाले हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।