- Home
- Entertainment
- Bollywood
- गलती से एक्टर बने, बॉलीवुड में इस तरह मिली कामयाबी; जानिए महेश मांजरेकर का पूरा फिल्मी सफर
गलती से एक्टर बने, बॉलीवुड में इस तरह मिली कामयाबी; जानिए महेश मांजरेकर का पूरा फिल्मी सफर
महेश मांजरेकर का आज 65वां बर्थडे है। महेश एक्टर के साथ-साथ डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर भी हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि महेश कभी भी एक्टर नहीं बनना चाहते थे। हालांकि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। आइए आज जानते हैं महेश का फिल्मी सफर-

महेश ने 1992 में की थी करियर की शुरुआत
महेश मांजरेकर का पूरा नाम महेश वामन मांजरेकर है। उन्होंने 1992 में आई मराठी फिल्म 'जीवा सखा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने फिल्म 'वास्तव' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में महेश की एक्टिंग की काफी तारीफ की गई थी, लेकिन उन्हें असली पहचान 2002 में आई फिल्म 'कांटे' से मिली।
एक्टर नहीं बनना चाहते थे महेश मांजरेकर
हालांकि महेश कभी एक्टर नहीं बनना चाहते थे। वो डायरेक्शन की दुनिया में अपना नाम बनाना चाहते थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वे एक्टिंग से ज्यादा निर्देशन में इंटरेस्ट रखते थे। हालांकि, उन्हें एक्टिंग की वजह से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान मिली।
कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं महेश
महेश ने फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' में भी काम किया है। इस फिल्म ने कई ऑस्कर पुरस्कार भी जीते थे। फिल्म में महेश एक डॉन के रोल में नजर आए थे। महेश ने इसके अलावा 'दस कहानियां', 'रेडी', 'रन', 'शूट आउट एट वडाला' और 'दबंग' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। महेश मांजरेकर का नेगेटिव रोल दर्शकों को काफी पसंद आता है।
एक्टिंग के साथ-साथ कई चीजों में माहिर हैं महेश
दिलचस्प बात यह है कि महेश एक अच्छे डांसर भी हैं, उन्हें 2006 में 'झलक दिखला जा' में दूसरा रनर-अप घोषित किया गया था। इसके अलावा वो टीवी के भी कई शो कर चुके है। साथ ही वो कई नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। इसके अलावा महेश एक प्लेबैक सिंगर भी हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है।
कैंसर से जंग लड़ चुके हैं महेश मांजरेकर
इन सब के बीच महेश को 2021 में कैंसर डिटेक्ट हुआ था। हालांकि अब महेश कैंसर फ्री हो चुके हैं। महेश ने कुछ समय पहले खुलासा किया था कि कैंसर के दौरान उन्होंने फिल्म 'अंतिम' की शूटिंग की थी। इस किस्से को सुनने के बाद महेश के फैंस ने उनकी विल पावर की खूब तारीफ की थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।