Janmashtami 2025: 16 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस खास दिन पर अनुपम खेर, मौनी रॉय, माधुरी दीक्षित समेत कई कलाकारों ने फैंस को शुभकामनाएं दीं। 

Janmashtami 2025: 16 अगस्त को दुनियाभर में जन्माष्टमी का त्योहार सेलिब्रेट किया जा रहा है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर, कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

सेलेब्स ने ऐसे दी फैंस को जन्माष्टमी की बधाई

अनुपम खेर ने भगवान श्रीकृष्ण की खास वीडियो शेयर कर लिखा, 'आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बहुत बहुत बधाई। जगत मुरारी जी आप सभी को सुख, संपत्ति और शांति प्रदान करें। जय श्री कृष्णा।' मौनी रॉय ने अनसीन फोटोज शेयर कर लिखा, 'राधे राधे, आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। साथ ही स्वतंत्रता दिवस की भी बधाई। जय हिंद।' माधुरी दीक्षित ने फोटो शेयर कर लिखा, 'जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।' वहीं टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने लिखा, ‘जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्री कृष्ण आपको समृद्धि प्रदान करें। भगवान आपको अच्छी हेल्थ दे।’

View post on Instagram
 

 

View post on Instagram
 

 

ये भी पढ़ें..

Coolie की एक्ट्रेस श्रुति हासन को गार्ड ने थिएटर में जाने से रोका, वायरल हुआ VIDEO

View post on Instagram
 

 

Scroll to load tweet…

 

View post on Instagram
 

 

क्यों मनाया जाता है जन्माष्टमी का त्योहार

श्री कृष्णा भगवान विष्णु के आठवें अवतार माने जाते हैं। यह दिन भगवान कृष्ण के भक्तों के लिए काफी खास होता है, क्योंकि यह लड्डू गोपाल (श्री कृष्ण) के जन्म का प्रतीक है। कई कृष्ण मंदिर, भगवान कृष्ण का जन्मदिन मनाने के लिए कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर देते हैं। जन्माष्टमी का त्यौहार हिंदी चन्द्र-सौर कैलेंडर के अनुसार मनाया जाता है।