आमिर खान के साथ फिल्म लगान में काम कर चुके एक्टर जावेद खान अमरोही का निधन हो गया है। उन्होंने 70 साल की उम्र में 14 फरवरी को अंतिम सांस ली। जावेद अमरोही को ओशिवारा स्थित कब्रिस्तान में मंगलवार को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।  

Javed Khan Amrohi Passes Away: बॉलीवुड फिल्मों के जाने-माने एक्टर जावेद खान अमरोही का निधन हो गया है। वे 70 साल के थे। जावेद अमरोही ने 14 फरवरी को अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जावेद खान सांस की बीमारी से जूझ रहे थे और लंबे समय से बीमार थे। बीमारी के चलते उन्हें सांताक्रूज के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार 14 फरवरी को ही शाम साढ़े 6 बजे ओशिवारा कब्रिस्तान में किया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

'लगान' में काम कर चुके जावेद खान :

जावेद खान ने 2001 में आई आमिर खान की फिल्म 'लगान' में काम किया था। इस मूवी में उन्होंने राम सिंह का रोल निभाया था, जो एलिजाबेथ को गांव वालों की भाषा का अनुवाद करके बताता है। बता दें कि जावेद खान मुंबई के कांदिवली में रहते थे। उनके निधन की खबर को-एक्टर अखिलेन्द्र मिश्रा ने कन्फर्म की है।

हेराफेरी में किया था कॉन्स्टेबल का रोल :

जावेद खान को उनकी कॉमेडी के लिए जाना जाता था। उन्होंने अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की फिल्म 'फिर हेरा फेरी' में पुलिस कॉन्स्टेबल का रोल भी किया था। जावेद की प्रमुख फिल्मों में 'लगान' के अलावा 'अंदाज अपना-अपना', 'चक दे इंडिया' और 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' है।

आखिरी बार इस फिल्म में दिखे :

जावेद खान अमरोही आखिरी बार 2020 में आई फिल्म 'सड़क 2' में नजर आए थे। इस मूवी में जावेद खान ने पकया का रोल किया था। फिल्म में संजय दत्त, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर भी नजर आए थे। जावेद खान इप्टा (इंडियन पीपल्स थिएटर्स एसोसिएशन) के एक्टिव मेंबर भी थे।