mahashivratri 2025. देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भोलेनाथ पर बेस्ड रही हैं और जिन्हें बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला। 

Films Based On Lord Shiva. बुधवार को देशभर में महाशिवरात्रि (Mahashivratri) की धूम देखने को मिल रही है। मंदिर से लेकर घरों तक में भगवान शिव की आराधाना की जा रही है। आपको बता दें कि बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में हैं, जो भगवान शिव पर बेस्ड हैं। इन फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला। एक फिल्म ने तो 600 करोड़ से ज्यादी की कमाई की थी। इसमें अक्षय कुमार, रणबीर कपूर से लेकर प्रभास तक की फिल्में शामिल हैं। आइए, जानते हैं इन फिल्मों के बारे में...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र भगवान शिव पर बेस्ड थी। 2022 में आई इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म ने 431 करोड़ का कलेक्शन किया था। बताया जा रहा है कि फिल्म का दूसरा पार्ट भी आने वाला है।

2. सारा अली खान की केदारनाथ

2018 में आई सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ भी सुपरहिट साबित हुई थी। भगवान शिव पर बेस्ड फिल्म में केदारनाथ में बाढ़ से हुई तबाही को दिखाया गया था। फिल्म ने 102.77 करोड़ का कलेक्शन किया था।

ये भी पढ़ें… Mahashivratri 2025: वो हीरो, जो TV पर 10 बार भगवान शिव बन छाया

3. अजय देवगन की शिवाय

2016 में आई अजय देवगन की फिल्म शिवाय को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन मिला था। भगवान शिव पर बेस्ड फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 148.91 करोड़ का कलेक्शन किया था। ये फिल्म अजय ने ही डायरेक्ट की थी।

4. अक्षय कुमार की OMG 2

2023 में आई अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 पूरी तरह से भोलेनाथ पर बेस्ड थी। फिल्म में अक्षय ने भगवान शंकर का रोल प्ले किया था।

ये फिल्म ओह माय गॉड का सीक्वल थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का बिजनेस किया था।

5. प्रभास की बाहुबली

2015 में आई साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म बाहुबली ने तो रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस फोड़कर रख दिया था। फिल्म में भगवान शिव की शक्ति प्रदर्शन को दिखाया गया था। साथ ही फिल्म में प्रभास शिवलिंग उठाए नजर आए थे। मूवी ने 650 करोड़ का कलेक्शन किया था।

6. बालाकृष्णा नंदमूरी की अखंड़ा

2021 में आई साउथ एक्टर बालाकृष्णा नंदमूरी की फिल्म अंखड़ा भी शिव की भक्ति पर बेस्ड थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म में बालाकृष्णा डबल रोल में थे। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का कारोबार किया था।

ये भी पढ़ें…

वो डायरेक्टर, जिसकी 21 में से 15 मूवी रही HIT, 7 में थे अमिताभ बच्चन

3 सुपररस्टार-जबरदस्त कहानी, वो फिल्म 28 साल बाद फिर हो रही रिलीज, मचेगा BO पर गदर