- Home
- Entertainment
- Bollywood
- जोगन बन चुकीं इस हसीना संग कभी एक रात गुजारना चाहता था धर्मेंद्र का वो बेटा!
जोगन बन चुकीं इस हसीना संग कभी एक रात गुजारना चाहता था धर्मेंद्र का वो बेटा!
Mamta Kulkarni Birthday: एक्ट्रेस से जोगन बन चुकीं ममता कुलकर्णी 53 साल की हो गई हैं। बता दें कि ममता को धर्मेंद्र के एक बेटे ने सालों पहले एक रात साथ गुजारने का ऑफर दिया था।

90 के दशक में लोगों के दिलों पर राज करने वाली ममता कुलकर्णी 53 साल की हो गईं हैं। उनका जन्म 1972 में मुंबई में हुआ था। बॉलीवुड के टॉप स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली ममता अब जोगन बन चुकी हैं।
ममता कुलकर्णी ने 90 के दशक में काफी पॉपुलर एक्ट्रेस थी। उन्होंने इंडस्ट्री में आते ही ग्लैमर का जबरदस्त तड़का लगाया था। सलमान खान से लेकर आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया था।
वहीं, फिल्मीबीट की रिपोर्ट की मानें तो कुछ साल पहले ममता कुलकर्णी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि बॉबी देओल ने एक बार उन्हें वन-नाइट स्टैंड ऑफर दिया था।
ममता कुलकर्णी ने इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया था कि बात उस समय की है जब बॉबी देओल फिल्म बरसात की शूटिंग कर रहे थे और उसी दौरान वे भी अपनी एक की शूटिंग कर रही थी। उन्होंने बताया था कि उनकी और बॉबी की मुलाकात मिथुन चक्रवर्ती ने करवाई थी। वे एक ही होटल में ठहरे हुए थे।
इंटरव्यू में ममता कुलकर्णी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया था कि जैसे ही उनकी और बॉबी देओल की दोस्ती हुई, उन्होंने उनको वन नाइट स्टैंड का ऑफर दे दिया था। जबकि ऐसा कहा जाता है कि बॉबी उस वक्त पूजा भट्ट की डेट कर रहे थे।
ममता कुलकर्णी ने आगे बताया था कि उन्होंने बॉबी देओल से कहा था कि इस ऑफर से पहले उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड पूजा भट्ट से परमिशन लेनी होगी, उसके बाद वे इस बारे में सोचेंगी। हालांकि, बाद में बॉबी ने खुद क्लियर किया था कि उन्होंने ममता के साथ मजाक किया था।
ममता कुलकर्णी ने 1991 में तमिल फिल्म से डेब्यू किया था। 1992 में वे बॉलीवुड आई। उन्होंने मेरा दिल तेरे लिए, तिरंगा में काम किया। वे तिरंगा फिल्म से फेमस हो गईं और उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे।
ममता कुलकर्णी ने वक्त हमारा है, आशिक आवारा, दिलबर, क्रांतिवीर, करन अर्जुन, आंदोलन, बाजी, सबसे बड़ा खिलाड़ी, किस्मत, बेकाबू, नसीब, छुपा रुस्तम जैसी फिल्मों में काम किया। वे आखिरी बार 2002 में फिल्म कभी तुम कभी हम में नजर आईं थीं। इसके बाद अचानक बॉलीवुड से गायब हो गईं।
ममता कुलकर्णी ने सुनील शेट्टी, सैफ अली खान, गोविंदा, राहुल रॉय, अक्षय कुमार, आमिर खान, सलमान खान, संजय कपूर, मिथुन चक्रवर्ती सहित अन्य स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

