अनुराग बसु की 'मेट्रो...इन दिनों' ने बॉक्स ऑफिस पर औसत शुरुआत की है। फिल्म ने चौथे दिन तक ₹ 18.59 Cr  रुपये कमाए हैं, लेकिन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है। मूवी में 4 जोड़ों की हार्ट टचिंग कहानी है।

Metro... In Dino BO Collection Day 4 : लाइफ इन ए मेट्रो की लाइफ टाइम कमाई को पार करने के बावजूद अनुराग बसु द्वारा निर्देशित मेट्रो इन दिनों का कलेक्शन ऐवरेज से कम ही माना जा रहा है। दरअसल मौजूदा दौर में फिल्मों की सफलता के पैमाने पूरी तरह से बदल गए हैं। अब भारत में बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही मूवी आधी लागत वसूल लेती हैं। ये फिल्म उस तरह की सक्सेस हासिल नहीं कर पाई है,जैसा कि उसे करना चाहिए था। सोमवार को इसकी कमाई में भारी गिरावट आई; हालांकि, वर्किंग डे पर गिरावट सामान्य मानी जाती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

4 कपल की हार्ट टचिंग लव स्टोरी

अनुराग बसु ने आठ साल के अंतराल के बाद फिल्म इंडस्ट्री में वापसी की है। ये उनके टेस्ट की मूवी है। मेट्रो इन दिनो में पेरेलल टाइम में अलग-अलग ऐज ग्रुप के चार जोड़ों की हार्ट टचिंग स्टोरी है। चारों कहानियों को बेहद करीने से सजाया गया है। जिसमें इमोशन को बेततर तरीके से पिक्चराइज किया गया है। जिसे दर्शको ने सराहा है। मूवी को क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिव्यू मिला है।

मेट्रो...इन दिनों की कुल कमाई

अब तक, मेट्रो...इन दिनों ने अपने चौथे दिन भारत में लगभग ₹ 1.84 Cr ** करोड़ की कमाई की है। इस मूवी की कुल कमाई ₹ 18.59 Cr हो गई है। सोमवार, 07 जुलाई, 2025 को कुल 13.89% हिंदी ऑक्यूपेंसी थी। सुबह के शो: 7.82%, दोपहर के शो: 15.12%, शाम के शो: 18.74% सीटें रिजर्व देखी गई। रात के शो की ऑक्यूपेंसी 8 जुलाई सुबह तक प्राप्त होगी । ये फिल्म सारा अली खान के करियर की पांचवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है। इस लिस्ट में टॉप पर उनकी Simmba फिल्म है जिसने ₹ 240.3 Cr का कलेक्शन किया था। 

View post on Instagram

मेट्रो...इन दिनों की डिटेल

मेट्रो...दिनों में फिल्म अनुराग बसु द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज़ और अनुराग कश्यप फिल्म्स द्वारा निर्मित है। इसमें अनुपम खेर, नीना गुप्ता, सारा अली खान, कोंकणा सेन शर्मा ( Anupam Kher, Neena Gupta, Sara Ali Khan, Konkona Sen Sharma), पंकज त्रिपाठी, आदित्य रॉय कपूर ( Pankaj Tripathi, Aditya Roy Kapur) , अली फजल, फातिमा सना शेख और सास्वता चटर्जी लीड रोल में हैं।