MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Mohd Rafi Death Anniversary: 11 भाषा- 26000 गाने, जानें गायिकी के बादशाह के आखिरी दिन की कहानी

Mohd Rafi Death Anniversary: 11 भाषा- 26000 गाने, जानें गायिकी के बादशाह के आखिरी दिन की कहानी

Mohd Rafi Death Anniversary: फिल्म इंडस्ट्री के जानेमाने सिंगर मोहम्मद रफी को गुजरे 45 साल हो गए हैं। उनका निधन 1980 में हार्ट अटैक की वजह से हुआ था। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन गानों को आवाज, जिन्हें आज भी पसंद किया जाता है। 

3 Min read
Author : Rakhee Jhawar
Published : Jul 31 2025, 09:16 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
पंजाबी जाट मुस्लिम फैमिली से थे मो.रफी
Image Credit : instagram

पंजाबी जाट मुस्लिम फैमिली से थे मो.रफी

सिंगर मोहम्मद रफी पंजाबी जाट मुस्लिम से थे। वे 6 भाईयों में दूसरे नंबर के थे। उनका परिवार मूल रूप से कोटला सुल्तान सिंह, अमृतसर के गांव से था। उन्हें घरवाले प्यार से फीको बुलाते थे। गलियों में घूमने वाले एक फकीर के गानों की नकल करके उन्होंने भी गाना शुरू किया था।

25
मो.रफी ने पहली बार पंजाबी फिल्म में गाया था गाना
Image Credit : instagram

मो.रफी ने पहली बार पंजाबी फिल्म में गाया था गाना

मोहम्मद रफी जब छोटे तो उनका परिवार लाहौर शिफ्ट हो गया था। धीरे-धीरे गायिकी की तरफ उनकी रुचि बढ़ी और उन्होंने पंडित जीवन लाल मट्टू, फिरोज निजामी और उस्ताद अब्दुल वाहिद खान से क्लासिकल सिंगिंग सीखी। 1941 में उन्होंने डायरेक्टर श्याम सुंदर की पंजाबी फिल्म गुल बलोच के लिए जीनत बेगम के साथ गाना गाया था। इसके बाद उनकी किस्मत चमकी और उन्हें ऑल इंडिया रेडियो लाहौर स्टेशन में गाने के लिए आमंत्रित किया गया। मो.रफी की गायिकी का सफर शुरू हो गया था और फिर उन्हें हिंदी फिल्मों में गाने का मौका मिला। नौशाद के साथ रफी साहब ने पहला गाना फिल्म पहले आप (1944) के लिए गाया था। इसी दौरान उन्होंने फिल्म गांव की गोरी के लिए एक गाना रिकॉर्ड किया और इसी गाने को वो अपना पहला हिंदी भाषा गाना मानते थे।

Related Articles

Related image1
मो. रफी क्यों वो गाना गाते वक्त फूट-फूटकर रो पड़े थे? पढ़ें 5 अनसुने किस्से
Related image2
यशराज फिल्म्स की 8 सबसे कमाऊ मूवीज, सैयारा ने इस नंबर पर जमाया कब्जा
35
मो.रफी ने गाए थे 26000 गाने
Image Credit : instagram

मो.रफी ने गाए थे 26000 गाने

खबरों की मानें तो मो.रफी ने अपने करियर में करीब 26 हजार गाने गाए थे। ये गाने उन्होंने तकरीबन 11 अलग-अलग भाषाओं जैसे कोंकणी, असमिया, भोजपुरी, ओडिया, बंगाली, मराठी, सिंधी, कन्नड़, गुजराती, तमिल, तेलुगु, मगही, मैथिली, में गाए थे। इसके अलावा उन्होंने कुछ विदेशी भाषा जैसे अंग्रेजी, फारसी, अरबी, सिंहल, मॉरीशस क्रियोल और डच में भी गाने गाए।

45
मो.रफी ने इन स्टार्स के लिए गाए थे गाने
Image Credit : instagram

मो.रफी ने इन स्टार्स के लिए गाए थे गाने

मो.रफी ने भारत भूषण, देव आनंद, शम्मी कपूर, राजेंद्र कुमार, शशि कपूर, मनोज कुमार, धर्मेंद्र, ऋषि कपूर, संजय खान, गुरुदत्त, दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन, जॉनी वॉकर, जॉय मुखर्जी सहित अन्य बॉलीवुड स्टार्स के लिए गाने गाए। बात उनकी फिल्मों की करें तो उन्होंने आवारा, बूट पॉलिश, बसंत बहार, प्रोफेसर, जंगली, असली-नकली आंखे, राजकुमार, सूरज, संगम, ब्रह्मचारी, एन इवनिंग इन पेरिस, दिल तेरा दीवाना, काजल, दो बदन, प्रिंस, लव इन टोक्यो, एक फूल दो मावली, दिल एक मंदिर, दिल अपना और प्रीत पराई, जब प्यार किसी से होता है सहित कईयों में गाने गाए।

55
मो.रफी के आखिरी दिन की कहानी
Image Credit : instagram

मो.रफी के आखिरी दिन की कहानी

31 जुलाई 1980 वो दिन था जब मोहम्मद रफी ने दुनिया को अलविदा कहा था। 55 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी मौत हो गई थी। वो इतने फेमस, सरल स्वभाव और मिलनसार थे कि उनके निधन की खबर आते ही पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री हिल गई थी। कहा जाता है कि जो जिस हाल में था, वैसे ही भागते हुए उनके घर पहुंचा था। उनका निधन रमजान के पाक महीने में हुआ था। बताया जाता है कि उनकी अंतिम यात्रा में भारी बारिश में भी करीब 10 हजार लोग शामिल हुए थे। खबरों की मानें तो निधन से कुछ घंटे पहले उन्होंने धर्मेंद्र -हेमा मालिनी की फिल्म आस-पास के लिए एक गाना रिकॉर्ड किया था, जो उनका आखिरी गाना बना।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

RJ
Rakhee Jhawar
राखी झवर। मीडिया जगत में 30 साल का अनुभव। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं, यहां पर मनोरंजन बीट पर काम कर रही हैं। इससे पहले राखी देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अनुभव।
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rajpal Yadav के लिए 6 लोगों ने खोला दिल, मदद की रकम जानकर रह जाएंगे हैरान
Recommended image2
पाई-पाई को मोहताज Rajpal Yadav को मिला बॉलीवुड के 2 दिग्गजों का सपोर्ट
Recommended image3
Rajpal Yadav हर महीने कितना कमाते हैं? फिल्मों-ब्रांड्स के लिए कितनी लेते हैं फीस
Recommended image4
सलमान क्यों मुश्किल में फंस जाते हैं? दबंग खान के बचपन के दोस्त की बात सुन चौंक जाएंगे
Recommended image5
क्या करती हैं राजपाल यादव की पत्नी? दोनों की उम्र में कितना फर्क, हाइट का सच जानकर चौंक जाएंगे
Related Stories
Recommended image1
मो. रफी क्यों वो गाना गाते वक्त फूट-फूटकर रो पड़े थे? पढ़ें 5 अनसुने किस्से
Recommended image2
यशराज फिल्म्स की 8 सबसे कमाऊ मूवीज, सैयारा ने इस नंबर पर जमाया कब्जा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved