- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 2026 की बॉलीवुड की 5 मोस्ट अवेटेड पैन इंडिया मूवीज, एक का आ रहा धांसू सीक्वल
2026 की बॉलीवुड की 5 मोस्ट अवेटेड पैन इंडिया मूवीज, एक का आ रहा धांसू सीक्वल
नए साल में सिनेमाघरों में कई धमाकेदार फिल्में देखने को मिलने वाली है। कई डिफरेंट जोनर की मूवीज रिलीज होगी। इसी मौके पर 2026 में मोस्ट अवेटेड बॉलीवुड पैन इंडिया फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें सनी देओल से लेकर सलमान खान तक की मूवीज हैं।

फिल्म रामायण
रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म रामायण एक पैन इंडिया फिल्म है। डायरेक्टर नितेश तिवारी की ये फिल्म 2026 की दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।
फिल्म बैटल ऑफ गलवान
सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान 2026 में रिलीज होगी। डायरेक्टर अपूर्व लााखिया इस पैन इंडिया मूवी में चित्रागंदा लीड रोल में है। फिल्म जून 2026 में रिलीज हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें... 2026 में इन 8 एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ियों का दिखेगा जलवा, 2 में होगी जबरदस्त टक्कर
फिल्म किंग
शाहरुख खान की फिल्म किंग की रिलीज का सभी बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये भी एक पैन इंडिया हो सकती है। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की ये फिल्म 2026 में रिलीज होगी।
फिल्म बॉर्डर 2
डायरेक्टर अनुराग सिंह की फिल्म बॉर्डर 2 पूरे भारत में दर्शकों के लिए बनाई गई है। इसमें सनी देओल के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में है। फि्लम 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। ये फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है।
फिल्म लव एंड गॉड
डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड गॉड में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में हैं। ये 20 मार्च 2026 को रिलीज होगी। इसे भी एक पैन इंडिया फिल्म बताया जा रहा है। हालांकि, मेकर्स ने अभी कन्फर्म नहीं किया है।
ये भी पढ़ें... 2026 में 10 स्टार किड्स दिखाएंगे जलवा, एक तो अपने पापा के साथ मचाएगी धमाल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।