वो बॉलीवुड गाना जो 55 CR में बना ? 105 बार हुआ रिराइट, 3650 CR कमाए?
मुग़ल-ए-आज़म के गाने पर 15 लाख ( मौजूदा समय के 55 करोड़ ) खर्च हुए थे ? इसे 105 बार रिराइट हुआ ये गाना, फिल्म ने 11 करोड़ रुपए कमाए थे ! जानिए बॉलीवुड के इस क्लासिक गाने की डिटेल।

बॉलीवुड में म्यूजिक और गानों पर बहुत फोकस होता है। यदि गाने हिट हो जाते हैं तो आधी जंग तो वैसी ही जीत ली जाती है। इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में 60 से 70 के दशक में फिल्मों का बजट अप्रत्याशित रूप से तेजी से बढा। 65 साल पहले एक गाने की सेट और दूसरे एसेसरीज पर 15 लाख रुपए खर्च किए गए थे। जो आज की कीमत में 55 करोड़ रुपए होते हैं।
1960 की फ़िल्म मुग़ल-ए-आज़म का फेमस गीत "जब प्यार किया तो डरना क्या" बॉलीवुड की हिस्ट्री में माइलस्टोन गाना माना जाता है।
इंडियन सिनेमा की सबसे खूबसूरत और टेलेंटेड एक्ट्रेस में शामिल मधुबाला पर ये गाना फिल्माया गया था। 60 के दशक की टॉप सिंगर लता मंगेशकर ने इस गाने को अपनी आवाज दी थी।
फेमस गीतकार शकील बदांयुनी ने इसे लिखा था। रिपोर्ट के मुताबिक डायरेक्टर की डिमांड पर उन्होंने इसे 105 बार रिराइट किया था। इसके बाद इसे फाइनल किया गया था।
मुगल-ए-आज़म फिल्म के गाने प्यार किया तो डरना क्या के लिए शीश महल का सेट बनाया गया था। इसमें हजारों मिरर का इस्तेमाल किया था। हर आइने में डांस करती मधुबाला के पूरे रूप को निहारा जा सकता था।
मुगल-ए-आज़म को के. आसिफ ने निर्देशित किया था। इसमें दिलीप कुमार, पृथ्वीराज कपूर और मधुबाला का लीड रोल था।
मुगल-ए-आज़म 1960 के दशक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर थी। 1.5 करोड़ में हुई इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ दिए 11 करोड़ रुपये कमाए थे।
DNA की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म की कमाई को आज से कम्पेयर किया जाए तोे ये 3650 करोड़ रुपये के बराबर माने जाते हैं।
मुगल-ए-आज़म ब्लैक एंड व्हाइट शूट हुई थी। बाद में टेक्नालॉजी से इसे कलर करके रिरिलीज किया गया। ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में गिनी जाती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

